Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अखिल भारतीय साहित्य परिषद अल्मोड़ा इकाई द्वारा ऑनलाइन की गई काव्य गोष्ठी
  • अल्मोड़ा

अखिल भारतीय साहित्य परिषद अल्मोड़ा इकाई द्वारा ऑनलाइन की गई काव्य गोष्ठी

RNS INDIA NEWS 20/06/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा/द्वाराहाट: अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वाधान में अल्मोड़ा इकाई द्वारा आज 20 जून 2021 रविवार को ऑनलाइन के माध्यम से काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. राजेंद्र प्रसाद (प्रख्यात गीतकार एवं वंशज आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी) द्वारा मुख्य अतिथि पद को सुशोभित किया गया। विशिष्ट अतिथि की भूमिका डॉ.आशीष सिसोदिया हिंदी विभागाध्यक्ष मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर द्वारा निभाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय सुनील पाठक द्वारा की गई। कार्यक्रम में दीपांशु पांडे, स्वाति शर्मा, सुधा जोशी, ज्योति पंत, सोनू उप्रेती, डॉ रेखा, विवेक तिवारी, पुष्प लता जोशी, चन्द्रा उप्रेती, किरन पंत आदि रचनाकारों ने सुंदर रचनाएं प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने अपने गीतों के माध्यम से कार्यक्रम में समां बांध दिया। आशीष सिसोदिया द्वारा काव्य रचना के विषय में गूढ़ बातों से अवगत कराया गया। श्री पाठक द्वारा महावीर प्रसाद द्विवेदी के विषय में बहुत ही रोचक जानकारी प्रस्तुत की गई और सभी रचनाकारों को बधाई प्रेषित की गई। अल्मोड़ा इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम अपने उद्देश्य में पूर्ण रूप से सफल रहा। कार्यक्रम का संचालन किरन पंत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जुड़े सभी काव्यप्रेमियों का आयोजकों द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी, द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड कोरोना अपडेट: आज आए 136 नए मामले, 4 मौतें
Next: दौड़ते समय पल भर के लिए मिल्खा सिंह ने पीछे मुड़ कर क्या देखा जिन्दगी भर रहा पछतावा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.