Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अजय भटेजा हत्याकांड में सहारनपुर का सुपारी किलर जैकी गिरफ्तार
  • देहरादून

अजय भटेजा हत्याकांड में सहारनपुर का सुपारी किलर जैकी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/05/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। राजपुर थाना क्षेत्र के कृष्णा विहार, जाखन में पिछले साल हुए चर्चित कॉटेज कारोबारी अजय भटेजा (54 वर्ष) हत्याकांड की गुत्थी गुरुवार को सुलझ गई। दून पुलिस ने हत्याकांड में सहारनपुर के कुख्यात सुपारी किलर राजन उर्फ जैकी को मुजफ्फरनगर के खालापार से गिरफ्तार किया है। आईजी रेंज राजीव स्वरूप और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने खुलासा करने वाली टीम को इनाम देने की घोषणा की है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पिछले साल 26 मई को जाखन स्थित आवास में अजय का शव मिला था। शव आधा बिस्तर और आधा जमीन पर लटका हुआ था। मौत से पहले अजय की नाक से खून बहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ न होने पर आत्महत्या की तरफ मोड़ा गया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने गुरुवार को खुलासा करते हुए बताया कि मृतक के सौतेले भाई अमित भटेजा ने हत्या कराई। अमित अपने भाई की देहरादून और मसूरी स्थित बेशकीमती संपत्तियों पर कब्जा करना चाहता था। उसने इसके लिए शातिर अपराधी जैकी को लालच दिया कि हत्या के बाद वह जाखन वाली प्रापर्टी का आधा हिस्सा उसे दे देगा। साथ ही, सहारनपुर के एक पुराने गोलीकांड में पुलिस से बचाने में मदद करने का भी वादा किया।तब 25 मई को जैकी अपनी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया के साथ देहरादून अजय के घर पहुंचा। साजिश के तहत अजय को जोया की मदद से खूब शराब पिलाई गई। जब वह नशे में पूरी तरह धुत हो गया तो जैकी ने तकिये से उसका मुंह दबाकर उसे मौत की नींद सुला दिया। शातिर शूटर ने शव को पंखे से लटकाने की कोशिश भी की। फंदा तो बनाया। पर जल्दबाजी में लटकाने में नाकाम रहा। पुलिस हत्या को अंजाम देने के आरोपी जैकी उर्फ राजन उम्र 36 वर्ष पुत्र शिवलाल निवासी उमाही कलां थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या में शामिल उसकी प्रेमिका हुमेरा और सूत्रधार अमित भटेजा फरार है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अतिक्रमण हटाने पहुंची रेलवे टीम का घेराव, विरोध के बाद कार्रवाई टली
Next: जिला न्यायालय परिसर में अधिकार मित्रों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.