Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऐसे कैसे होगा लक्ष्‍य प्राप्‍त, सरकार के दावे हवा हवाई
  • उत्तराखंड

ऐसे कैसे होगा लक्ष्‍य प्राप्‍त, सरकार के दावे हवा हवाई

RNS INDIA NEWS 20/12/2021
rns featured image new

देहरादून। राज्य में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य 31 दिसंबर तक पूरा होता नहीं दिख रहा है। टीकाकरण की रफ्तार सुस्त होने से लक्ष्य हासिल करना प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोविड वैक्सीन की जरूरत वाले 18 से 44 वर्ष के लोगों की कुल संख्या 49,34,219 है और 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के 27,95,247 लोग हैं। कुल 77,29,466 लोगों का वैक्सीनेशन किया जाना है। हर व्यक्ति को दो डोज के हिसाब में राज्य में वैक्सीन की कुल 1,54,58,932 डोज दी जानी हैं। लेकिन 19 दिसंबर तक राज्य में केवल 3898342 लोगों को दोनों डोज लग पायी है। जबकि 7478017 को एक डोज लगी है। राज्य में 1,54,58,932 डोज में से अब तक वैक्सीन की केवल 11376359 डोज लगायी जा चुकी हैं। यानि अभी 4082473 डोज लगायी जानी है। 31 दिसंबर तक लक्ष्य पूरा करने के लिहाज से देखें तो प्रतिदिन 3.71 लाख वैक्सीन लगनी जरूरी हैं। लेकिन प्रतिदिन वैक्सीनेशन अधिकतम 80 हजार से ऊपर नहीं बढ़ रहा है। ऐसे में इस साल इस लक्ष्य का पूरा होना मुश्किल ही लग रहा है।

विभाग की लगातार कोशिश है कि वैक्सीनेशन तेज किया जाए। इसके लिए बकायदा मोबाइल टीमें भी बनाई गई हैं। दिसंबर अंत तक लक्ष्य को पूरा करने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
– डॉ. तृप्ति बहुगुणा, डीजी, हेल्थ उत्तराखंड

टारगेट प्रतिदिन लगातार बढ़ रहा है, उसके मुकाबले वैक्सीनेशन बहुत कम हो रहा है। इस साल लक्ष्य पूरा करना है तो वर्तमान से चार गुना तेजी से वैक्सीनेशन करना होगा। वरना लक्ष्य समय से पूरा होना मुश्किल है।
– अनूप नौटियाल, अध्यक्ष, एसडीसी फाउंडेशन

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रोफेसर साहब ही निकले मोबाइल चोर, तलाशी ली तो मिले 30 मोबाइल फ़ोन
Next: डीबीटी के माध्यम से दिया जाएगा छात्रों को टैबलेट खरीदने को पैसा

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 15.42.46_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊं आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा कर प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
  • ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवार होंगे लाभान्वित
  • उत्तराखंड क्रांति दल ने सफाई कर्मचारियों के आंदोलन और आमरण अनशन को दिया समर्थन
  • राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन में शिक्षकों की चुनौतियों और शिक्षा गुणवत्ता पर मंथन
  • भाजपा की बैठक में बूथ सशक्तिकरण और मतदाता सूची पुनरीक्षण पर दिया जोर
  • क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.