Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एयरफोर्स स्टेशन पर 5 मिनट में दो बड़े धमाके, पूरा इलाका सील- एनआईए और एनएसजी करेगी जांच
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

एयरफोर्स स्टेशन पर 5 मिनट में दो बड़े धमाके, पूरा इलाका सील- एनआईए और एनएसजी करेगी जांच

RNS INDIA NEWS 27/06/2021
rns featured image new

जम्मू (आरएनएस)। जम्मू एयरपोर्ट के अत्यधिक सुरक्षा वाले तकनीकी क्षेत्र में बीती देर रात 5 मिनट के अंतराल में 2 बड़े विस्फोट हुए। जानकारी के अनुसार धमाके की आवाज सुनाई देने के बाद हड़कंप मच गया। सूत्रों की मानें तो धमाका इतना जोरदार था कि करीब एक किमी का इलाका थर्रा गया। अधिकारियों की मानें तो फिलहाल पुलिस, बम डिस्पोजल स्च्ॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट देर रात करीब सवा 2 बजे हुए। पहले विस्फोट के कारण एक इमारत की छत ढह गई और दूसरा विस्फोट जमीन पर हुआ। थोड़ी ही देर में एनआईए और एनएसजी की टीम भी एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचकर जांच-पड़ताल करेगी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके को कुछ ही मिनटों में सील कर दिया। वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इसमें किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली थी। इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
जम्मू एयरबेस के पास ही यह टेक्निकल इलाका पड़ता है, जहां विस्फोट के लिए दो ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है कि जम्मू एयरपोर्ट के टेक्निकल एरिया में धमाके की आवाज सुनाई दी जिसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू एयरपोर्ट के टेक्निकल एरिया में यह विस्फोट करीब शनिवार देर रात 1.40 बजे हुई। शुरुआती आकलन में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
इस बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आज सुबह नरवाल इलाके से एक आतंकवादी को गिरफ़्तार किया है, जिसके पास 5 किलो आईईडी बरामद हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. इससे पहले शनिवार को श्रीनगर के बर्बर शाह में सीआरपीएफ पार्टी पर ग्रेनेड से हमला हुआ था। इस ग्रेनेड हमले में 3 नागरिक घायल हो गए, जिनको तुरंत इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। इस हमले में एक नागरिक की मौत भी हो गई है।
वहीं दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हाजीपोरा इलाके में शुक्रवार को आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया जबकि लश्कर के दूसरे आतंकवादी ने मुठभेड़ के दौरान सरेंडर कर दिया था। आतंकी के पास से एके 56 राइफल बरामद की गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होटल में रंगरलियां मनाते युवक-युवतियां पकड़े
Next: हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद शासन में खलबली …

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.