Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एयरसेल मैक्सिस डील : पी चिदंबरम और उनके बेटे को मिली जमानत
  • राष्ट्रीय

एयरसेल मैक्सिस डील : पी चिदंबरम और उनके बेटे को मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 24/03/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली की एक विशेष अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय की ओर से एयरसेल मैक्सिस सौदे के सिलसिले में दर्ज भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति को नियमित जमानत दे दी। सीबीआई और ईडी ने एयरसेल मैक्सिस सौदे के सिलसिले में श्री चिदंबरम तथा उनके पुत्र कार्ति के खिलाफ यह मामला दर्ज किया था। इससे पहले राष्ट्रीय एजेंसियों ने एयरसेल-मैक्सिस सौदे में विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की मंजूरी में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले की जांच की, जिसे 2006 में तब अंजाम दिया गया था। उस समय चिदंबरम केंद्रीय वत्ति मंत्री थे। यह आरोप लगाया गया था कि जब चिदंबरम वत्ति मंत्री थे, तो उन्होंने अपनी क्षमता से अधिक सौदे को मंजूरी दी थी और कुछ लोगों को लाभान्वित कर रिश्वत हासिल की थी।
इस मामले में विशेष न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों को कुछ शर्तों के साथ दोनों मामलों में एक-एक लाख रुपए के जमानत बांड भरने के साथ अग्रिम जमानत दे दी। जांच एजेंसी की ओर से चार्जशीट दाखिल करने के बाद अदालत ने संज्ञान लिया और अदालत में में पेश होने के लिए समन जारी किया।
पी चिदंबरम और उनके बेटे की ओर से वकील ने नियमित जमानत की अर्जी इस दलील के साथ दायर की कि आवेदकों ने जांच के समय जांच एजेंसी के साथ सहयोग किया है। राउज एवेन्यू जिले की विशेष अदालत ने दोनों मामलों में एक-एक लाख रुपए का मुचलका जमा करने की शर्त के साथ जमानत दे दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीलंका की नौसेना ने 16 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, समुद्री सीमा के उल्लंघन का आरोप
Next: एनआईए को मिला कर्नाटक में हुए बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की मौत की जांच का जिम्मा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.