Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एम्स ऋषिकेश में हुआ येलो फीवर टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ
  • देहरादून

एम्स ऋषिकेश में हुआ येलो फीवर टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 09/10/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में स्थापित येलो फीवर टीकाकरण केंद्र (वाईवीएफसी) का संस्थान के निदेशक प्रोफेसर अरविंद राजवंशी व संकायाध्यक्ष (शैक्षणिक) प्रो. मनोज गुप्ता ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग के अन्य संकाय सदस्यों भी मौजूद रहे। संस्थान की ओर से बताया गया है कि इस केंद्र की स्थापना से उत्तराखंड से क्षेत्र विशेष में येलो फीवर वाले देशों की यात्रा करने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के समय और धन की बचत में सहायता मिलेगी। गौरतलब है कि अभी तक ऐसे देशों से यहां आने वाले यात्रियों को येलो फीवर से बचाव हेतु टीकाकरण के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।
येलो फीवर वैक्सीनेशन सेंटर एम्स ऋषिकेश के सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग के द्वारा कक्ष संख्या- 04, ग्राउंड फ्लोर, ब्लॉक- सी में संचालित किया जाएगा। वैक्सीनेशन सेंटर में कार्य दिवस वाले प्रत्येक गुरुवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक टीकाकरण किया जा सकेगा। संस्थान की ओर से टीकाकरण एवं प्रमाणपत्र प्राप्ति का शुल्क प्रति व्यक्ति 300सौ रूपये निर्धारित किया गया है। वैक्सीनेशन कार्ड की वैधता टीकाकरण के दस दिन बाद शुरू होगी तथा जीवनपर्यंत वैध रहेगी।
बताया गया है कि दक्षिण अमेरिका तथा अफ्रीकी देशों के इच्छुक यात्री यैलो फीवर वैक्सीनेशन के लिए एम्स ऋषिकेश की वेबसाइट https://aiimsrishieksh.edu.in/college&Centres/Community and Family Medicine/ Yellow Fever Vaccination पर अपना पंजीकरण करा कर अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। संबंधित व्यक्तियों को सुझाव दिया गया है कि सुविधाजनक तरीके से टीकाकरण के लिए वह अपॉइंटमेंट लेने से पहले दिए गए दिशा-निर्देशों को सावधानीपूर्वक अवश्य पालन सुनिश्चित कर लें। इससे उन्हें बाद में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। केंद्र के उद्घाटन अवसर पर संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अश्वनी कुमार दलाल, सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वर्तिका सक्सेना, प्रभारी संकाय (वाईवीएफ़सी) डॉ. स्मिता सिन्हा, एनएचएम,उत्तराखंड के प्रतिनिधि व स्टेट इम्यूनाइजेशन ऑफिसर डॉ. कुलदीप मार्तोलिया, सहायक निदेशक आईटी हैल्थ डॉ. आशुतोष भारद्वाज आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कार्य बहिष्कार जारी
Next: केन्द्रीय राज्य मंत्री जल शक्ति मंत्रालय प्रहलाद पटेल ने की मुख्यमंत्री धामी से भेंट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.