Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • एआई कितना भी उन्नत हो जाए, किताबों का कोई विकल्प नहीं: मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एआई कितना भी उन्नत हो जाए, किताबों का कोई विकल्प नहीं: मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 22/11/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रतिष्ठित लेखक जय सिंह रावत की पुस्तक “उत्तराखंड राज्य का नवीन राजनीतिक इतिहास” का विमोचन किया। यह पुस्तक राज्य गठन के बाद की 25 वर्षों की राजनीतिक यात्रा, प्रशासनिक उतार–चढ़ाव और विकास की चुनौतियों का प्रामाणिक दस्तावेज़ीकरण प्रस्तुत करती है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लेखक को बधाई देते हुए कहा कि इतिहास लिखना एक गंभीर दायित्व है, जिसमें तथ्य, दृष्टि और ईमानदारी का होना आवश्यक है। रावत जी ने पत्रकारिता की निष्ठा और निर्भीकता के साथ दुर्लभ दस्तावेज़ों और प्रेस कतरनों के आधार पर इस कालखंड को सहेजने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक शोधार्थियों, विद्यार्थियों और प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगी।
धामी ने पुस्तकों के महत्व पर बल देते हुए अपील की—“किसी भी कार्यक्रम में बुके नहीं, बुक दीजिए।” उन्होंने कहा कि इंटरनेट युग में जानकारी तुरंत उपलब्ध हो जाती है, लेकिन किताबें हमारे विचारों को गहराई देती हैं और ज्ञान को स्थायी रूप से संजोती हैं।
मुख्यमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते दौर में तकनीक के उपयोग को आवश्यक बताया, साथ ही गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनसारी जैसी क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से मातृभाषा में साहित्य, लोक परंपरा और डिजिटल कंटेंट तैयार करने की अपील की। सरकार इस दिशा में प्रतियोगिताएं आयोजित कर रही है और स्थानीय भाषाओं में लेखन, गीत-संग्रह तथा शोध कार्य करने वाले युवाओं को प्रोत्साहन दे रही है।
धामी ने कहा कि भाषा, संस्कृति और रीति–रिवाज़ हमारी पहचान और विरासत की नींव हैं। डिजिटल माध्यमों पर सामग्री उपलब्ध कराने से मातृभाषाएँ संरक्षित होंगी और आधुनिक समय के अनुरूप सशक्त रूप में आगे बढ़ेंगी।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक बृज भूषण गैरोला, पत्रकार, साहित्यकार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 22 नवंबर
Next: भारतीय सेना की रैम डिविजन द्वारा सैन्य अभ्यास “रैम प्रहार” का सफल आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.