Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत
  • हरिद्वार

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत

RNS INDIA NEWS 27/12/2020
rns featured image new

हरिद्वार। बहादराबाद से धनोरी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। रविवार सुबह लगभग आठ बजे अशोक कुमार अपने एक पहचान वाले को बहादराबाद अस्पताल में मिलने आया था। वापस लौटते समय सीताराम रास्ते में मिल गया। दोनों बहादराबाद से एक बाइक पर सवार होकर बेगमपुर जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी बहादराबाद से धनोरी रोड पर स्थित सुमन नगर चौक के पास पहुंची। सामने से आए अज्ञात भारी वाहन की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे बहादराबाद बाजार चौकी प्रभारी रंजीत सिंह तोमर ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी जुटाई। लेकिन घटना किस वाहन की चपेट में आने से हुई, उसका पता नहीं चल पाया है। चौकी प्रभारी रणजीत सिंह तोमर ने बताया कि अशोक कुमार चाट की ठेली लगाते थे और सीताराम जूते बनाने का अपना काम करता थे। दोनों की अच्छी जान पहचान थी। थाना प्रभारी संजीव कुमार थपलियाल ने बताया कि अशोक कुमार (35) वर्ष पुत्र सौफाली निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश हाल बेगमपुर और सीताराम (50) वर्ष पुत्र मूलचंद निवासी जाटव बस्ती बहादराबाद की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों के शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिए हैं। सडक़ के किनारे और चौक चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली जा रही है। शिकायत आने पर मुकदमे दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 13 वर्षीय छात्र की सडक़ दुर्घटना में मौत
Next: घास काट रही महिला गुलदार के हमले में बुरी तरह घायल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.