Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अग्निपथ योजना के बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे : अजय भट्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अग्निपथ योजना के बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे : अजय भट्ट

RNS INDIA NEWS 23/06/2022
rns featured image new

देहरादून। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा था अग्निपथ योजना युवाओं के लिए बहुत बेहतर है, जब भर्ती शुरू होगी तो उसके बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। विरोध पर उन्होंने फिलहाल कुछ कमेंट नहीं किया। रक्षा राज्य मंत्री ने गढ़ी में रक्षा संपदा कार्यालय का उदुघाटन किया। देहरादून के गढ़ी कैंट इलाके में गुरुवार को रक्षा संपदा कार्यालय शुरू हो गया। रक्षा राज्यमंत्री सांसद अजय भट्ट और रक्षा सचिव आईडीईएस अजय कुमार शर्मा कार्यालय का गुरुवार शाम चार बजे शुभारंभ किया। छावनी परिषद देहरादून में रक्षा संपदा कार्यालय भवन बनकर तैयार होने के बाद अब शुभारंभ के बाद यहां कामकाज शुरू हो जाएगा। कार्यालय के लिए स्टाफ की तैनाती की सूची भी जारी हो गई है। ऐसे में अब लोगों को जरूरी कामकाज के लिए मेरठ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राज्य मंत्री भट्ट ने कहा है कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है। रानीखेत, अल्मोड़ा के लोगों को बरेली औऱ यहां गढ़वाल की छवनियो के लोगों को मेरठ नहीं जाना होगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही उत्तराखंड राज्य में दो रक्षा संपदा कार्यालय खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। दून में रक्षा संपदा कार्यालय और रानीखेत में उप रक्षा संपदा कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक सविता कपूर, सीईओ अभिनव कुमार आदि मौजूद है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंत्री जी की नाराजगी से दून मेडिकल कॉलेज के अफसर हरकत में
Next: क्रिकेटर आर्य सेठी और पिता के बयान दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.