Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अगले लोकसभा चुनाव में मिलेगा ई वोटिंग का विकल्प!
  • राष्ट्रीय

अगले लोकसभा चुनाव में मिलेगा ई वोटिंग का विकल्प!

RNS INDIA NEWS 27/03/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, 27 मार्च (आरएनएस)। देश में 2024 में होने वाले आम चुनाव में लोगों को रिमोट वोटिंग का विकल्प मिल सकता है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने जताई है कि अगले आम चुनाव तक रिमोट वोटिंग का कन्सेप्ट संभव हो सकता है। अरोड़ा ने कहा कि रिमोट वोटिंग से जुड़ा पायलट प्रोजेक्ट अगले दो-तीन महीने में शुरू हो सकता है। चुनाव आयोग ने इस साल की शुरुआत में आईआईटी मद्रास, अन्य आईआईटी तथा अन्य प्रमुख संस्थानों के टेक्निकल एक्सपर्ट्स के साथ विचार विमर्श कर से रिमोट वोटिंग को सक्षम बनाने के लिए एक रिसर्च प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी।

ब्लॉकचेन तकनीक पर हो रहा काम
पूर्व वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने ब्लाकचेन तकनीक पर आधारित इस परियोजना के बारे में साफ किया कि इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए वोटरों को पूर्व निर्धारित समयावधि के दौरान पहले से तय जगह पर पहुंचना होगा। ब्लॉकचेन एक तरह से सूचनाओं को रिकॉर्ड करने की प्रणाली है जो सिस्टम को बदलने, हैक या धोखा देने को मुश्किल या असंभव बना देती है। एक ब्लॉकचेन ट्राजेंक्शन का एक डिजिटल लेजऱ है। इस तकनीक में डेटा किसी सेंट्रल सर्वर में स्टोर नहीं होता है बल्कि सैकड़ों, हजारों कम्प्यूटर्स में अलग-अलग होता है।

जल्द ही वोटिंग मॉडल को दिया जाएगा अंतिम रूप
अरोड़ा का कहना है कि चुनाव आयोग के लिए मतदान की पारदर्शिता और गोपनीयता हमेशा स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय चुनाव सुनिश्चित करने में एक मार्गदर्शक विचार रहा है। उन्होंने कहा कि आयोग जल्द ही विभिन्न विकल्पों पर विचार-विमर्श के बाद इस तरह के वोटिंग के अंतिम मॉडल को आकार देगा। उन्होंने कहा कि कुछ प्रोसेस से जुड़े बदलाव भी होंगे। उन्होंने कहा इससे पहले राजनीतिक दलों और अन्य संबंधित लोगों के साथ राय मशविरा किया जाएगा।

मतदान केंद्र जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत
चुनाव आयोग आईआईटी मद्रास के साथ मिलकर ऐसी नई तकनीक पर काम कर रहा है जिसके जरिए दूर दराज के क्षेत्रों में रह रहे मतदाताओं को मतदान करने के लिए तय मतदाता केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे दूर रह कर भी मतदान कर सकेंगे।

प्रोजेक्ट का मकसद फिलहाल इंटरनेट बेस्ड वोटिंग नहीं
मुख्य चुनाव आयुक्त हालांकि, कई मौके पर यह कर चुके हैं कि फिलहाल इस प्रोजेक्ट का मकसद न तो इंटरनेट आधारित वोटिंग है और न ही इसका मतलब घर बैठे वोटिंग की सुविधा है। आखिर रिमोट वोटिंग का विकल्प लोगों को किस रूप में मिलेगा इसका पूरा पता इसके पायलट प्रोजेक्ट के रिजल्ट और अंतिम रूपरेखा पर निर्भर करेगा। हालांकि, अरोड़ा यह बात भी कह चुके हैं कि यदि प्रोजेक्ट सफल रहता है तो इंटरनेट के जरिये मतदान भी संभव हो सकेगा।

ऐप से वोटिंग पर क्या है चुनाव आयोग का रुख
शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एनपीए) जब अरोड़ा से पूछा गया कि क्या आयोग नागरिकों के लिए रिमोट जगह से वोट करने की सुविधा के लिहाज से ऐप आधारित ई-वोटिंग शुरू करने की दिशा में काम कर रहा है। इस पर उन्होंने जवाब दिया, हम आईआईटी-मद्रास, चेन्नई और कुछ जानेमाने वैज्ञानिकों के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि 2024 के लोकसभा चुनाव तक आप चुनाव आयोग के काम करने के तरीके में व्यापक बदलाव देखेंगे।

सुप्रीम कोर्ट में भी पेंडिंग है ई-वोटिंग से जुड़ा केस
सुप्रीम कोर्ट में सरकार और चुनाव आयोग से ई-वोटिंग शुरू करने, मतदान प्रणाली को विकेंद्रीकृत करने और अन्य श्रेणियों में पोस्टल वोटिंग की प्रणाली को बढ़ाने संबंधी याचिका दाखिल की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने ही पूरे मामले पर सुनवाई के लिए सहमति देते हुए केंद्र सरकार के साथ ही चुनाव आयोग से भी जवाब मांगा है। याचिका में घर से दूर रहने वाले प्रवासी मजदूरों, छात्रों, बिजनेस प्रोफेशनल्स का वोटिंग अधिकार वंचित ना हो यह सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार से ई-वोटिंग के विकल्प की मांग की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत में बेकाबू हुआ कोरोना संक्रमण
Next: अवैध घुसपैठियों की राजधानी नहीं बन सकता भारत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.