Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अगले आठ दस दिन उत्तराखंड का मौसम खुशगवार रहने की उम्मीद
  • देहरादून

अगले आठ दस दिन उत्तराखंड का मौसम खुशगवार रहने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 08/11/2021
default featured image

देहरादून। उत्तराखंड घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। मौसम विभाग ने अगले 8 से 10 दिन तक उत्तराखंड में मौसम के साफ रहने का अनुमान जताया है। तापमान इस समय सामान्य के आसपास है और वेदर कंडीशन बहुत ही अच्छी है। हिमालय का पैनोरमिक दृश्य राज्य के जिस भी शहर से दिखाई देता है, वह इस समय सबसे साफ दिखाई देगा। यह पर्यटकों का उत्साह बढ़ाने वाली खबर है।
पर्यटक इस समय उत्तराखंड आकर मसूरी, नैनीताल, रानीखेत, अल्मोड़ा, कौसानी, धनोल्टी, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, गोपेश्वर, पिथौरागढ़, लैंसडाउन समेत उत्तराखंड के सभी पहाड़ी शहरों की सैर कर सकते हैं। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि वेदर कंडीशन इस समय बहुत अच्छी हैं, मौसम आने वाले समय में भी बहुत साफ रहने की उम्मीद है। दूर तक दृश्यता की वजह से प्रोफेशनल फोटोग्राफरों के लिए भी ये आदर्श स्थिति है। हिमालय की रेंज साफ दिखाई देने से पर्यटक बरबस इसकी ओर खींचे चले आते हैं। जहां तक तापमान की बात है तो मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह-शाम थोड़ी ठंड जरूर है, लेकिन दिन में अच्छी धूप खिल रही है। गुनगुनी धूप के कारण परिवार समेत पहाड़ों में घूमने के लिए यह समय अच्छा माना जाता है। आसमान में बादल नहीं है और बारिश होने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लड़कियों की ताइक्वांडो में प्रतिभा देख कैबिनेट मंत्री जोशी ने दी शाबाशी
Next: भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन आमन्त्रित

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.