Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • अगले दो विश्व कपों के लिए रोहित शर्मा होने चाहिए कप्तान : सुनील गावस्कर
  • खेल

अगले दो विश्व कपों के लिए रोहित शर्मा होने चाहिए कप्तान : सुनील गावस्कर

RNS INDIA NEWS 30/09/2021
default featured image

मुंबई। भारत के क्रिकेट लीजेंड सुनील गावस्कार का मानना है कि रोहित शर्मा को अगले दो विश्व कपों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान होना चाहिए।
गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ के दौरान भारतीय टीम के अगले कप्तान और उप कप्तान को लेकर अपनी पसंद के बारे में कहा,  मुझे लगता है कि रोहित शर्मा को अगले दो टी-20 विश्व कपों के लिए कप्तान होना चाहिए। मेरा मतलब एक के बाद एक विश्व कप से है। पहला एक महीने में शुरू हो रहा है, जबकि दूसरा अब से ठीक एक साल बाद है। स्पष्ट रूप से आप इस विशेष चरण में बार-बार कप्तानों को बदलने का प्रयोग नहीं करना चाहते हैं। इन दोनों टी-20 विश्व कपों के लिए भारतीय टीम की कप्तानी के लिए रोहित शर्मा निश्चित रूप से मेरी पसंद होंगे। उनके अलावा मैं उप कप्तान के लिए केएल राहुल को देख रहा हूं।
महान बल्लेबाज ने कहा,  मैं ऋषभ पंत को भी ध्यान में रखूंगा, क्योंकि जिस तरह से उन्होंने स्टार खिलाडिय़ों वाली दिल्ली की टीम का नेतृत्व किया है और जिस तरह से वह टी-20 प्रारूप में गेंदबाजी में बदलाव कर रहे हैं, वह वास्तव में प्रभावशाली रहा है। वह नॉर्त्जे और रबादा का काफी चतुराई से उपयोग कर रहे हैं जो उन्हें चतुर और स्मार्ट कप्तान बनाता है और आप हमेशा ऐसा ही कप्तान चाहते हैं जो परिस्थितियों को पढ़ सके और तुरंत उनके हिसाब से प्रतिक्रिया दे सके, इसलिए राहुल और पंत दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें मैं उप कप्तान के रूप में देखना चाहूंगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अगले 2 दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Next: फोनपे पर चांदी में निवेश

Related Post

default featured image
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
default featured image
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
default featured image
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.