Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में एटीएल मेंटर सेशन कार्यक्रम का आयोजन, मुख्य अतिथि संजय उप्रेती ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित अन्य विषयों पर की चर्चा
  • अल्मोड़ा

राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में एटीएल मेंटर सेशन कार्यक्रम का आयोजन, मुख्य अतिथि संजय उप्रेती ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित अन्य विषयों पर की चर्चा

RNS INDIA NEWS 30/10/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में एटीएल मेंटर सेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमेरिका के वरिष्ठ डिजाइन इंजीनियर संजय उप्रेती थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 डी0 डी0 तिवारी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात डॉ0 डी0डी0 तिवारी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया तथा विद्यालय की प्रगति आख्या रखी एवं अटल टिंकरिंग लैब के महत्व पर प्रकाश डाला एवं परिश्रम को जीवन में सफलता के लिए आवश्यक बताया। मुख्य अतिथि संजय उप्रेती ने अपने संबोधन में अमेरिका की शिक्षण पद्धति और वहां के नागरिकों के समाज के प्रति योगदान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा बताया कि किस तरह आने वाले समय में मशीनें मनुष्य द्वारा किए जाने वाले हर कार्य को 100% एक्यूरेसी के साथ संपन्न कर लेंगी। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की कुछ चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संयोजक व एटीएल इंचार्ज डॉ0 कपिल नयाल द्वारा बताया गया कि विद्यालय की एटीएल लैब को नीति आयोग भारत सरकार द्वारा स्टार एटीएल ऑफ इंडिया के लिए चयनित किया है तथा लैब को 3 बार एटीएल ऑफ द मंथ चुना गया है। लैब में जनपद के लगभग 18 विद्यालयों के 1400 विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण कर विद्यार्थियों द्वारा बनाये गए इनोवेटिव मॉडल्स जैसे स्मार्टहोम, होम ऑटोमेशन, ड्रोन, ब्लाइंड स्टिक, रोबोट, मूविंग ट्रेक्टर आदि को बनाने की क्रियाविधि को हैंड्स ऑन के माध्यम से समझा है। प्रवक्ता मोती प्रसाद साहू द्वारा लैब की प्रगति आख्या रखी। संजय उप्रेती द्वारा एटीएल में बच्चों द्वारा बनाये गए मॉडलों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक सिद्धान्तों को समझाया व बच्चों के बनाये मॉडल्स की प्रसंशा की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों की ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व भविष्य’ विषय पर जूनियर व सीनियर वर्ग में एक भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। एक भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें सीनियर वर्ग में गौरव नेगी प्रथम, मानस चन्द्र द्वितीय व दीक्षा भट्ट तृतीय रहे तथा जूनियर वर्ग में कमल भट्ट प्रथम व कृष्णा भट्ट द्वितीय रहे। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुख्य अतिथि संजय उप्रेती द्वारा 4 बच्चों को ढाई-ढाई हजार रुपया प्रति छात्र की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस वर्ष अभिषेक नेगी, कोमल आर्या, बेनिका नेगी तथा शिवानी पांडे को यह छात्रवृति प्रदान की गई। कार्यक्रम में जीबी पंत संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ सुबोध ऐरी, डॉ बीना पांडेय, अजय बिष्ट, बसंत नेगी तथा विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अनुराधा भारतीय, डॉक्टर अमित पासचेकर तथा डॉक्टर जे 0पी0 गुप्ता, SMC के जगदीश राम व PTA अध्यक्ष आनंद सिंह मेहता, नवनीत कुमार पाण्डेय, तारा दत्त भट्ट, मोती प्रसाद साहू, बी एल यादव, प्रदीप सलाल, धन सिंह धौनी, नवीन वर्मा, हिमांती टम्टा, भावना वर्मा, सुमन पाठक, गीतांजली नयाल, मोनिका जोशी, गणेश पालनी एवं मथुरा तथा विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फार्मा उद्योग में शॉर्ट सर्किट के बाद ब्लॉस्ट, आधा दर्जन कामगार घायल
Next: दीपावली पर्व के दृष्टिगत बदलेगी अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था, रविवार के दिन भी जारी रहेगी वन वे व्यवस्था

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.