Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए आप कार्यकर्ताओं ने ईई को घेरा
  • देहरादून

अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए आप कार्यकर्ताओं ने ईई को घेरा

RNS INDIA NEWS 30/06/2022
rns featured image new

विकासनगर। पछुवादून में इन दिनों हो रही पांच से छह घंटे की अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ऊर्जा निगम के अधिशासी अधिकारी का घेराव किया। कहा कि गर्मी और उमस से परेशान होने के साथ ही ग्रामीण किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। आप कार्यकर्ताओं ने बताया कि विकासनगर, हरबर्टपुर मुख्य बाजार में अक्सर दो से तीन घंटे बिजली कटौती की जा रही है। जबकि, आवासीय बस्तियों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पांच से छह घंटे की कटौती की जाती है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ती है। गर्मी से परेशानी झेलने के साथ ही नललूप बंद हो जाते हैं, जिससे खेतों को समय पर पानी भी नहीं मिल पाता है। गर्मियों में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ क्षेत्रीय जनता और कई सामाजिक, राजनैतिक संगठन आंदोलन कर चुके हैं। बावजूद इसके ऊर्जा निगम की कार्रवाई में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिजली कटौती से पूरे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति भी ठप हो जाती है, जिससे गर्मी के मौसम में लोगों पीने का पानी भी नहीं मिलता है। आप कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा निगम से अघोषित कटौती पर रोक लगाने की मांग की है। घेराव करने वालों में प्रवीन बंसल, हर्ष गुप्ता, शाहीना परवीन, नवनीत, मौ. रहमान, सलीम, रोहित कश्यप, मनोज चौधरी, मोहित कश्यप, विद्या देवी, राहुल भट्ट आदि शामिल रहे। उधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि ढकरानी पावर हाउस में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति अक्सर बाधित होती है। बिजली की निर्बाध आपूर्ति करने की कोशिश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों को ऋषिकेश शहर में घुसने की इजाजत नहीं
Next: सौ साल बाद घणता पहुंचे चालदा महाराज, उमड़े हजारों श्रद्धालु

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.