Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सौ साल बाद घणता पहुंचे चालदा महाराज, उमड़े हजारों श्रद्धालु
  • देहरादून

सौ साल बाद घणता पहुंचे चालदा महाराज, उमड़े हजारों श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 30/06/2022
rns featured image new

विकासनगर। चार साल से कोटा तपलाड़ में विराजमान चालदा महाराज करीब सौ साल बाद खत बणगांव के घणता पहुंचे, जहां ग्रामीणों भव्य तौर पर देवता का स्वागत किया। देव दर्शनों के लिए सुबह से ही हजारों लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए थे। इससे पूर्व बुधवार शाम को खत के चौदह गांवों के सैकड़ों लोग चालदा महाराज की अगुवाई के लिए कोटा तपलाड़ गए थे।
2018 में चालदा महाराज खत बमटाड़ के नराया गांव से कोटा तपलाड़ मंदिर में विराजमान हुए थे। बुधवार देर शाम को खत बणगांव के तीन सौ लोग जोजोड़िए के रूप में महाराज की आगवानी के लिए कोटा तपलाड़ गए। रात्रि जागरण के बाद गुरुवार सुबह देव पालकी और देव चिन्हों को शुभ मुहूर्त पर सुबह दस बजे गर्भगृह विधि विधान पूर्वक बाहर निकाली। इस दौरान खत बमटाड़ के हजारों लोग मौजूद रहे। लोगों ने देवता का आशीर्वाद लेकर नम आंखों से उन्हें घणता के लिए विदा किया। कोटा तपलाड़ से घणता तक हजारों हजारों श्रद्धालु देव पालकी के साथ चल रहे थे। जहां से भी होकर देव पालकी गुजरी वहीं लोगों ने पुष्प वर्षा कर देवता से खुशहाली की मन्नतें मांगी।

उधर, दूसरी ओर घणता के नव निर्मित मंदिर में भी गुरुवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। जौनसार बावर के साथ ही टिहरी, उत्तरकाशी और हिमाचल प्रदेश से हजारों श्रद्धालु मंदिर में देव दर्शनों को पहुंचे। मंदिर समिति सुबह से ही जागड़ा पर्व की तैयारियों में जुटी रही। देर शाम मंदिर में देव पालकी के पहुंचते पूरा गांव चालदा महाराज के जयकारे से गूंज उठा। जागड़ा पर्व में शामिल होने के लिए करीब तीस हजार श्रद्धालु घणता पहुंचे हुए थे। देव दर्शनों और देव पालकी को कांधा देने के लिए हर कोई उत्सुक था। मंदिर समिति ने करीब एक घंटे तक देव पालकी को परिसर में ही रखकर श्रद्धालुओं को देवता के दर्शन कराए। जिसके बाद विधि विधान से देव पालकी और देव चिह्नों को नव निर्मित मंदिर के गर्भगृह में विराजमान किया गया। देवता के मंदिर में विराजमान होने के बाद पूरी रात लोकगीतों और लोकनृत्यों के माध्यम से चालदा महाराज की स्तुति की गई। सौ साल बाद चालदा महाराज के घणता प्रवास को लेकर पूरी बणगांव खत में उत्साह का माहौल बना रहा। इस दौरान कोटा तपलाड़ के सदर स्याणा विजयपाल चौहान, खत बणगांव के सदर स्याणा एवं मंदिर समिति अध्यक्ष अतर सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, राजेंद्र सिंह तोमर, दौलत रावत, विक्रम पंवार, आरएस चौहान, विरेंद्र चौहान, शमशेर सिंह, चतर सिंह, सरदार सिंह, नवीन तोमर, सुभाष आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए आप कार्यकर्ताओं ने ईई को घेरा
Next: स्मैक तस्करी में महिला सहित दो लोग गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.