Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • अगस्त्यमुनि में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ मंदाकिनी शरदोत्सव
  • रुद्रप्रयाग

अगस्त्यमुनि में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ मंदाकिनी शरदोत्सव

RNS INDIA NEWS 07/11/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि मैदान पांच दिवसीय मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि व औद्योगिक मेले का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने मेले का उद्घाटन किया। विधायक द्वारा विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने जिले की जनता से अधिक से अधिक संख्या में आकर मेले का आनंद लेने का आह्वान किया है। अगस्त्यमुनि खेल मैदान में आयोजित मंदाकिनी शरदोत्सव के शुभारंभ अवसर पर केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि मेले एवं महोत्सव हमारी संस्कृति की विशिष्ट पहचान है। यह सांस्कृतिक और पौराणिक धरोहर भी होते हैं जिनके माध्यम से हम एक दूसरे से आसानी से मिलते हैं। उन्होंने कहा कि मंदाकिनी शरदोत्सव में स्थानीय लोगों द्वारा तैयार उत्पादों को महिला समूह द्वारा स्टॉल के माध्यम से रखा गया है जिनकी बेहतर बिक्री से उन्हें नई पहचान मिलेगी और महिला समूहों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। पहले दिन विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जबकि खेल विभाग द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पहले दिन तीनों विकास खंडों के ओपन पुरुष वर्ग में बॉलीवाल एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस मौके पर अगस्त्यमुनि नगर पंचायत की अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ श्वेता पांडेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, बाचस्पति सेमवाल, पंकज भट्ट, पृथ्वीपाल सिंह, सुरेंद्र मोंगा, मेला समिति के संयोजक विक्रम नेगी, महासचिव हर्षवर्धन बेंजवाल सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं जनता मौजूद थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैरसैंण में शीतकालीन विस सत्र को टालने के प्रयास में लगी है भाजपा सरकार : प्रदीप टम्टा
Next: शीतकाल हेतु बंद हुए तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.