Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • एयरफोर्स स्टेशन के दो संविदा कर्मचारी नदी में बहे, एक शव बरामद; दूसरे की तलाश जारी
  • नैनीताल

एयरफोर्स स्टेशन के दो संविदा कर्मचारी नदी में बहे, एक शव बरामद; दूसरे की तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 21/08/2022
rns featured image new

नैनीताल। नैनीताल जिले के बढ़ेरी में रविवार दोपहर कोसी नदी में नहाने गए भवाली एयरफोर्स स्टेशन के दो संविदा कर्मचारी नदी में बह गए। इसमें से राजस्थान निवासी एक कर्मी का शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर आगे बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश को रेस्क्यू अभियान चल रहा है। भवाली एयरफोर्स स्टेशन में संविदा पर तैनात सात कर्मचारी रविवार दोपहर खैरना की तरफ घूमने निकले। बढ़ेरी के समीप ये सभी कोसी नदी में नहाने उतर गए। दोपहर करीब ढाई बजे इसमें से राजस्थान निवासी रवि यादव और संजय पांडे नदी में नहाते हुए तेज बहाव में बहने लगे। बाकी साथियों ने जब उन्हें नदी में बहते हुए देखा तो वे बचाने के लिए नदी के किनारे-किनारे दौड़े, पर कुछ दूर जाकर दोनों ही कर्मचारी तेज बहाव में गुम हो गए। इसी बीच शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी नदी किनारे पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने नदी में तलाशी अभियान चलाया। भवाली थानाध्यक्ष उमेश कुमार मलिक ने बताया कि एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों से बातचीत में पता चला है कि कोसी में बहने वाले दोनों युवक भवाली स्थित एयरफोर्स स्टेशन के संविदा कर्मचारी हैं।

ये सात लोग रविवार को यहां नदी किनारे नहाने पहुंचे थे। राजस्थान निवासी रवि यादव का शव घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर आगे बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे लापता व्यक्ति को ढूंढने का प्रयास चल रहा है। एयरफोर्स स्टेशन से भी टीम घटनास्थल पर पहुंची है।
बारिश के कारण कोसी का बहाव काफी तेज: पहाड़ों में हो रही बारिश के कारण इन दिनों कोसी नदी का बहाव काफी तेज है। स्थानीय लोग और पुलिस लगातार लोगों को नदी में नहाने से रोकती है। इसके बावजूद नदी के कई सपाट किनारों पर लोग नदी में नहाने उतर रहे हैं। इस कारण एक महीने के भीतर इसी इलाके में तीन लोग कोसी में बहकर अपनी जान गंवा चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दवाखाना तिब्बिया कॉलेज ने पेश किया यूनानी टूथपेस्ट
Next: नाव चालकों ने पर्यटकों को पीटा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.