Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफगानिस्तान में शुरू होगी हवाई यात्रा, हवाईअड्डों को चलाने के लिए तालिबान ने यूएई के साथ किया समझौता
  • अंतरराष्ट्रीय

अफगानिस्तान में शुरू होगी हवाई यात्रा, हवाईअड्डों को चलाने के लिए तालिबान ने यूएई के साथ किया समझौता

RNS INDIA NEWS 26/05/2022
rns featured image new

काबुल। अफगानिस्तान में जल्द ही हवाई यात्रा फिर से बहाल हो सकती है। हवाईअड्डों को चलाने के लिए सत्ताधारी तालिबान ने यूएई के साथ समझौता किया है। संयुक्त अरब अमीरात, तुर्की और कतर के साथ महीनों की बातचीत के बाद तालिबान के परिवहन और नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि तालिबान ने अफगानिस्तान में हवाई अड्डों के परिचालन के लिए संयुक्त अरब अमीरात के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। तालिबान ने कहा कि उन्होंने अबू धाबी स्थित जीएएसी सॉल्यूशंस को हेरात, काबुल और कंधार में हवाई अड्डों का प्रबंधन करने की अनुमति देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

तालिबान के परिवहन और नागरिक उड्डयन उप मंत्री गुलाम जेलानी वफा ने मंगलवार को पहले उप प्रधान मंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर की उपस्थिति में निगम के प्रतिनिधि के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग इवेंट में बोलते हुए, मुल्ला बरादर ने कहा कि देश की सुरक्षा मजबूत है और इस्लामिक अमीरात विदेशी निवेशकों के साथ काम करने को तैयार है।
बरादर ने कहा कि इस सौदे पर हस्ताक्षर के साथ, सभी विदेशी एयरलाइंस सुरक्षित और भरोसेमंद रूप से अफगानिस्तान के लिए उड़ान भरना शुरू कर देंगी। परिवहन और नागरिक उड्डयन मंत्री गुलाम जेलानी वफा ने कहा, जब हम एक गंभीर और आपातकालीन स्थिति में थे, यूएई ने तकनीकी सहायता और मुफ्त टर्मिनल मरम्मत में हमारी सहायता की। जीएएसी सॉल्यूशंस एक बहुराष्ट्रीय फर्म है जो संयुक्त अरब अमीरात में विमानन सेवाएं प्रदान करती है।

अगस्त 2021 में तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया था, जिसके कारण पिछली सरकार गिर गई। दिसंबर 2021 में, तुर्की और कतरी कंपनियों ने काबुल हवाई अड्डे, और बल्ख, हेरात, कंधार और खोस्त के प्रांतों में हवाई अड्डों को संचालित करने के लिए एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे, जो वर्तमान में अफगानिस्तान में गंभीर आर्थिक परिस्थितियों के कारण काम करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जेलेंस्की की टो टूक- सीधे पुतिन से करूंगा बात, किसी मीडिएटर से नहीं
Next: एक बार फिर विस्फोटों से दहला काबुल और उत्तरी अफगानिस्तान, 16 लोगों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.