Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफगानिस्तान की हेरात मस्जिद में बड़ा धमाका, तालिबान के धर्मगुरु समेत 15 लोगों की मौत
  • अंतरराष्ट्रीय

अफगानिस्तान की हेरात मस्जिद में बड़ा धमाका, तालिबान के धर्मगुरु समेत 15 लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 03/09/2022
rns featured image new

काबुल।  अफगानिस्तान के हेरात प्रांत के गुजरगाह मस्जिद में एक बड़ा बम धमाका हुआ है, जिसमें तालिबान के सबसे बड़े धर्मगुरुओं में से एक मुल्ला मुजीब उर रहमान अंसारी मारा गया। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में 14 और लोग दम तोड़ चुके हैं और इसकी संख्या आगे और बढऩे की संभावना है। मुल्ला मुजीब के नाम से मशहूर अंसारी की मौत तालिबान के लिए एक बड़ा झटका है। मुल्ला मुजीब तालिबान के शीर्ष मौलवियों की परिषद का हिस्सा था और विरोधियों की क्रूर हत्या के फतवे निकालने के लिए मशहूर था। पिछले महीने भी तालिबान का एक शीर्ष मौलवी मस्जिद में हुए ब्लास्ट में मारा गया था। जानकारी के मुताबिक पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात शहर में एक मस्जिद के बाहर हुए विस्फोट में एक हाई-प्रोफाइल तालिबान समर्थक मौलवी के साथ-साथ आम नागरिक भी मारे गए हैं। हेरात के पुलिस प्रवक्ता महमूद रसोली ने कहा, मुजीब रहमान अंसारी अपने कुछ गार्ड और नागरिकों के साथ मस्जिद की ओर जाते समय मारे गए हैं। अफगानिस्तान के हेरात में जुमे के दिन यह घटना हुई, जब मस्जिद में नमाज के लिए लोग इक_ा हुए थे। बताया जा रहा है कि ये एक आत्मघाती हमला है।
इससे पहले, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पुलिस जिला 17 में बम धमाका हुआ था। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। जबकि तीन लोग घायल हुए थे। आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने जानकारी दी थी कि नफी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया था कि काबुल के पुलिस जिला 17 में विस्फोटक सामान ले जा रही एक टोयोटा कोरोला कार में बड़ा धमाका हुआ, जिसमें दो नागरिकों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
हाल ही में अफगानिस्तान से अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना की वापसी और तालिबान के सत्ता में आने के एक साल पूरे हुए हैं। तालिबान पिछले अगस्त में आसानी से सत्ता में आ गया था, जब अमेरिकी नेतृत्व वाली सेनाओं ने 20 साल के संघर्ष के बाद सभी विदेशी सैनिकों की जल्दबाजी में वापसी कराई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कमर दर्द में राहत दिलाने के साथ ही कई फायदे पहुंचाता हैं त्रिकोणासन, जानें इनके बारे में
Next: अचानक हुए हमले में बाल-बाल बची उपराष्ट्रपति, आखिरी मौके पर नहीं चली बंदूक

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.