Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एडटेक कंपनियों के कोचिंग सेंटर खोलने से पुराने कोचिंग संस्थान नाराज
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

एडटेक कंपनियों के कोचिंग सेंटर खोलने से पुराने कोचिंग संस्थान नाराज

RNS INDIA NEWS 13/06/2022
rns featured image new

नई दिल्ली। अनएकेडमी और बायजू जैसे कई एडटेक प्लेटफॉर्म्स ने डिजिटल दुनिया में अपने डगमगाते कदमों को देखते हुए कोचिंग सेंटर खोलने का फैसले किया लेकिन यह बात पारंपरिक कोचिंग संस्थानों को काफी नागवार लगी है।
ऐसा ही नाराज कोचिंग संस्थान है-एलेन करियर इंस्टीट्यूट। साल 1988 में स्थापित इस कोचिंग संस्थान के सह संस्थापक एवं अध्यक्ष ब्रजेश माहेश्वरी ने अपने शिक्षकों को धमकी दी है कि अगर वे संस्थान छोडक़र प्रतिद्वंद्वी संस्थान से जुड़े तो उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।
ब्रजेश माहेश्वरी ने एक वीडियो में कहा,जो कोई जाता है तो आज से ही इस बात को पक्का कर ले, वो हमेशा के लिए एलेन के लिए ब्लैकलिस्टेड हो जाएगा। शराफत की दुनिया खत्म, जैसी दुनिया, वैसे हम।
माहेश्वरी ने यह चेतावनी तब दी है जब अनएकेडमी ने राजस्थान के कोटा में एक कोचिंग सेंटर खोलने की घोषणा की। रिपोर्ट के मुताबिक एलेन इंस्टीट्यूट के कई शिक्षकों को अनएकेडमी ने नियुक्त किया है। माहेश्वरी की चेतावनी पर अनएकेडमी से कोई बयान जारी नहीं किया है।

एलेन इंस्टीट्यूट की स्थापना राजेश माहेश्वरी ने की थी। गत माह 21 फर्स्ट सेंचुरी फॉक्स के पूर्व सीईओ जेम्स मडरेक और डिजनी के पूर्व अधिकारी उदय शंकर द्वारा स्थापित इनवेस्टमेंट फर्म बोधि ट्री सिस्ट्म्स ने एलेन में 60 करोड़ डॉलर का निवेश करने की घोषणा की थी।
एलेन इंस्टीट्यूट जेईई, नीट यूजी, कक्षा छह से 10वीं तक और ओलम्पियाड की तैयारी कराता है।
कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर के कमजोर पडऩे के बाद जब देशभर में स्कूल, कॉलेज तथा कोचिंग सेंटर आदि खुलने लगे तो डिजिटल स्पेस पर धमाल मचा रही एडटेक प्लेटफॉर्म्स को काफी मुश्किल होने लगी।

इस समस्या से निपटने के लिए उन्हें पहला अपना वित्तीय बोझ कम करना उचित लगा और फिर क्या था धड़ाधड़ इन स्टार्टअप्स ने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी। अनएकेडमी ने भी 600 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है।
इसके बाद ये स्टार्टअप कोचिंग सेंटर खोलने में लग गये हैं। बायजू ने तो इस बाजार में पहले ही प्रवेश कर लिया और अब अनएकेडमी भी उसी की राह चला है। अनएकेडमी के सेंटर में नीट यूजी, आईटी जेईई और नौवीं से बारहवीं तक के लिए ऑफलाइन कक्षाएं होंगी।
इस माह कोटा में अनएकेडमी का पहला ऑफलाइन सेंटर खुल जाएगा। इसके बाद जयपुर, बेंगलुरु, चंडीगढ़, अहमदाबाद, पटना, पुणे और दिल्ली में सेंटर खोले जाने की योजना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूक्रेन युद्ध की वजह से गुजरात के लाखों हीरा श्रमिकों की आजीविका संकट में
Next: भगवंत मान बोले- 52 साल के राहुल गांधी खुद को कहते हैं युवा लीडर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.