Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अधर में लटका पॉलीटेक्निक भवन का निर्माण, रोष
  • पौड़ी

अधर में लटका पॉलीटेक्निक भवन का निर्माण, रोष

RNS INDIA NEWS 29/12/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर ब्लॉक के जोगणीसैण में विगत पांच सालों से पॉलीटेक्निक भवन का निर्माण अधर में लटके होने से क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश है। इस संदर्भ में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की ओर से मुख्यमंत्री एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर तत्काल भवन निर्माण कार्य शुरू कराए जाने की मांग की है। ग्राम प्रधान न्यूली संजय देव डंगवाल का कहना है कि भवन निर्माण कार्य प्रारंभ न होने के कारण ग्राम पंचायत न्यूली द्वारा लगातार कार्यवाही के फलस्वरूप वर्ष 2020-21 में तीन करोड़ रूपए से अधिक की धनराशि भवन निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति हुई थी। जिससे कुछ माह तक निर्माण कार्य शुरू हुआ। लेकिन लंबे समय से फिर से कार्य बंद पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016-17 से अभी तक भवन निर्माण कार्य पूरा होने का क्षेत्रवासी इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उक्त कार्य शुरू कराने को लेकर ग्रामीण कुछ समय पहले तकनीकी शिक्षा मंत्री से भी मिले थे। बावजूद अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा यदि क्षेत्र में पॉलीटेक्निक का भवन निर्माण हो जाता तो अभी तक क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के छात्रों सहित अन्य स्थानों के छात्र-छात्राओं को इस पॉलीटेक्निक का लाभ मिलना शुरू हो जाना था। उन्होंने इस मामले में बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र भवन निर्माण कार्य पूरा कराए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जयंती प्रसाद, धन सिंह, भक्ति लाल, दिनेश प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, रूकमणी, दिनेश लाल, विरेंद्र सिंह, जगदीश कुमार, राजेश लाल, रविकांत, गोविंद लाल, अनुसूया प्रसाद बडोनी, सुरेंद्र सिंह, वाणी भूषण बडोनी, आरती, मुकेश लाल, दयाराम बडोनी, लक्ष्मी प्रसाद, पदमा देवी, सरिता देवी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्र-छात्राओं को दी वित्तीय निवेश की जानकारी
Next: पीएचडी प्रवेश परीक्षा न होने पर जताई नाराजगी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.