Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अल्मोड़ा ने मनाया 73वां स्थापना दिवस
  • अल्मोड़ा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अल्मोड़ा ने मनाया 73वां स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 09/07/2021
IMG_20210709_134922_compress64.jpg

अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 73 वे स्थापना दिवस पर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अल्मोड़ा इकाई द्वारा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा परिसर में स्वच्छता अभियान व परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद व सरस्वती माता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और मिष्ठान वितरण किया। प्रदेश सह मंत्री राजन चन्द्र जोशी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा आज विद्यार्थी परिषद 72 वर्षों की हो चुकी है। आज पूरे भारत वर्ष में परिषद के कार्यकर्ता सभी इकाइयों में 73 वां स्थापना दिवस बड़ी धूम धाम से मना रहे हैं। 72 वर्षों में विद्यार्थी परिषद का इतिहास बहुत ही स्वर्णिम रहा है। इन 72 वर्षों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अनेकों छात्र व सामाजिक आंदोलन किए। विद्यार्थी परिषद इन 72 वर्षों में छात्रहितों के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी छात्रहितों के कार्य करते रहेगी। परिषद के कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी के दौरान अपने स्वास्थ की चिंता किए बिना कोरोना संक्रमित लोगों की हर सम्भव मदद की है। परिषद के कार्यकर्ता हमेशा से समाज की उम्मीदों पर खरा उतरता है। परिषद के कार्यकर्ता एक बार पुनः पूर्व की भांति कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आने वाले समय में छात्रों की समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपतियों से मिलें और छात्रों की समस्याओं का समाधान करने का कार्य करेंगे। परिषद के स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रदेश सह मंत्री राजन चन्द्र जोशी, विभाग संगठन मंत्री प्रशांत गौड़, विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो जगत सिंह बिष्ट, प्रदेश संयोजक sfd निर्मल तड़ागी, जिला संयोजक कमल नेगी, सह शोध प्रमुख दीपक उप्रेती, नगर मंत्री पंकज बोरा, परिसर अध्यक्ष देवेश बिष्ट, मनीष कनवाल, राहुल कनवाल, सार्थक साह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चाकू की नोंक पर किया दुष्कर्म और बनाया वीडियो
Next: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पर्यटन सीजन में जागेश्वर धाम में पुलिस की व्यवस्थाओं को सराहना

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • पर्यटन सीजन में जागेश्वर धाम में पुलिस की व्यवस्थाओं को सराहना
  • विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, निकाली जागरूकता रैली
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर जागेश्वर में चला स्वच्छता अभियान, किया गया पौधारोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.