Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अभिनेत्री भाग्यश्री पहुंची परमार्थ निकेतन
  • देहरादून

अभिनेत्री भाग्यश्री पहुंची परमार्थ निकेतन

RNS INDIA NEWS 13/10/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री बुधवार को परमार्थ निकेतन पहुंची। वहां उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के समक्ष पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। अभिनेत्री भाग्यश्री सपरिवार परमार्थ निकेतन पहुंची। वहां उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज ने उन्हें जल संरक्षण, पौधरोपण आदि क्षेत्रों में विशेष रूप से कार्य करने हेतु संकल्प कराया।
कहा कि वे भविष्य में युवाओं और मातृ शक्ति को पर्यावरण के क्षेत्र में जागृत करने हेतु कार्य करें। कहा कि भारत में 62 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या की आयु 15 से 59 वर्ष के बीच है। हमारी जनसंख्या की औसत आयु 30 वर्ष से कम है।  इस क्षमता को वास्तविकता में बदलने के लिये किशोरों और युवाओं को स्वस्थ एवं सुशिक्षित होना आवश्यक है। इसमें सिनेमा एवं टेलीविजन के अभिनेताओं व कलाकारों का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है।
राष्ट्र की युवा शक्ति को संगठित करने और उन्हें रचनात्मक कार्यों से जोड़ने हेतु फिल्मों और टेलीविज़न के कलाकार क्रांतिकारी भूमिका अदा कर सकते हैं। इससे धरती पर स्वर्ग बनाने की संकल्पना को मूर्त रूप दिया जा सकता। इस दौरान अभिनेत्री भाग्यश्री, उनके पति हिमालय दासानी, अवन्तिका दासानी, अभिमन्यु दासानी को रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया गया और सभी ने जल संरक्षण के लिये ग्लोवर पर वाटर सेरेमनी की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुष्कर्म आरोपी को 10 वर्ष की कैद
Next: सड़क हादसे में घायल सेना के जवान ने तोड़ा दम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.