Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अब ‘मुर्गियां’ करने लगीं बीमार, 6 घंटे के भीतर नजर आ रहे अजीब से लक्षण
  • अंतरराष्ट्रीय

अब ‘मुर्गियां’ करने लगीं बीमार, 6 घंटे के भीतर नजर आ रहे अजीब से लक्षण

RNS INDIA NEWS 23/05/2021
rns featured image new

स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी की जारी

वॉशिंगटन।  कोरोना महामारी के बीच अमेरिका में अब एक और बिमारी सामने आ गई है। यहां मुर्गियों ने लोगों को बीमार करना शुरू कर दिया है। इस तरह के कई मामले सामने आने के बाद सीडीसी ने चेतावनी दी है कि बढ़ते साल्मोनेला प्रकोप का संबंध घरों में मुर्गी पालन से हो सकता है। साथ अमेरिकियों से आग्रह किया है कि वो मुर्गियों से दूर रहें। सीडीसी ने प्रकाशित एक जांच नोटिस में कहा कि 43 राज्यों में बीमारी की पुष्टि के 163 मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट किए गए मामलों में से बीमार लोगों की औसत आयु 24 थी और उनमें से 58 प्रतिशत महिलाएं थीं। अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि सही संख्या बहुत अधिक होने की संभावना है क्योंकि बहुत से लोग बिना मेडिकल देखभाल के ठीक हो गए और उन्होंने साल्मोनेला की जांच नहीं कराई। रिपोर्ट में कहा गया है कि एपिडेमियोलॉजी और लैब के आंकड़े बताते हैं कि मुर्गी पालन के दौरान मुर्गियों के संपर्क में आने से लोग बीमार हो रहे हैं।
राज्य और स्थानीय सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा जांच में 92 में 81 लोगों ने बीमार होने से पहले मुर्गियों के संपर्क में आने की सूचना दी। सीडीसी ने कहा कि आप अपने घरों में मुर्गियों या उनके जुड़ी किसी भी चीज को छूकर अपने मुंह या खाने को छूने और साल्मोनेला के कीटाणुओं को निगलने से बीमार हो सकते हैं।
साल्मोनेला के चलते आपको दस्त, बुखार और पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा कुछ लोगों को उल्टी और सिरदर्द भी हो सकता है। बैक्टीरिया इंफेक्शन के लक्षण आमतौर पर 6 घंटे से लेकर 6 दिनों के भीतर शुरू होते हैं और 4-7 दिनों तक रहते हैं।
सीडीसी ने एक सलाह जारी की कि बीमारी को रोकने के लिए मुर्गी पालन व्यवसायियों को क्या करना चाहिए?
नोटिस में सीडीसी ने कहा कि मुर्गियों को किस न करें और न ही उनसे सटकर रहें। साथ ही मुर्गियों के आसपास मत खाएं-पिएं। इससे साल्मोनेला के बैक्टीरिया आपके मुंह में फैल सकते हैं। सीडीसी ने मालिकों को सलाह दी है कि घरों के आंगन में मुर्गी पालन के स्थान की किसी भी चीज को छूने के तुरंत बाद अपने हाथ साबुन और पानी से अच्छी तरह धो लें। सीडीसी के एक अनुमान के अनुसार, साल्मोनेला बैक्टीरिया हर साल अमेरिका में लगभग 1.35 मिलियन संक्रमण, 26,500 अस्पताल में भर्ती होने और 420 मौतों का कारण बनता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाई बनकर महिला के खाते से उड़ाए 70 हजार
Next: ‘मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना’ लागू करने पर मुख्यमंत्री, रेखा आर्या का रवि रौतेला ने किया आभार व्यक्त

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.