Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • घर बैठे अपने गैस कनेक्शन में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलें
  • नैनीताल

घर बैठे अपने गैस कनेक्शन में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलें

RNS INDIA NEWS 10/09/2020
rns featured image new

अब उपभोक्ता घर बैठे अपने गैस कनेक्शन में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को बदल सकते हैं। ऐसा डिजिटल भुगतान और डिजिटल बुकिंग को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। अब उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। भारत, इंडेन और एचपी कंपनियों का सिलेंडर बुक करने के लिए आपको मोबाइल से कॉल लगानी पड़ती है। इस स्थिति में अगर गैस लेते समय दिया गया मोबाइल नंबर बंद है या गुम हो गया है तो आपको बड़ी परेशानी हो सकती है। हालांकि आप गैस एजेंसी में जाकर गैस बुक कर सकते हैं, लेकिन एलपीजी कनेक्शन के साथ मोबाइल नंबर लिंक होना बेहद जरूरी है। अब उपभोक्ताओं को नया नंबर ऐड कराने के लिए गैस एजेंसियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आप घर बैठे ही एक फार्म भरकर अपना मोबाइल नंबर बदल सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल या कम्प्यूटर में अपनी गैस कंपनी की वेबसाइट खोलनी होगी। उसमें मोबाइल अपडेट कॉन्टैक्ट नम्बर करके आएगा। पहले पुराना नंबर ऐड करना पड़ेगा। इसके बाद आईडी, गैस कनेक्शन में भरा गया नाम, पता समेत फार्म जमा करना होगा। मोबाइल नंबर कुछ समय बाद आपके गैस कनेक्शन में ऐड हो जाएगा।
एलपीजी ग्राहकों को डिजिटल से जोडऩे के लिए यह पहल की गई है। अब ग्राहक घर बैठे भी गैस एजेंसी की वेबसाइट पर जाकर नंबर बदल सकते हैं।
-प्रमोद कुमार, नोडल अधिकारी नैनीताल और ऊधमसिंह नगर

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगोलीहाट के पूर्व विधायक की फेसबुक आईडी हैक
Next: जीजीआईसी की दो छात्राओं के मॉडल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के चयनित

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.