Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अब फेसबुक और यू ट्यूब पर भी हरियाणा सरकार देगी विज्ञापन
  • राष्ट्रीय

अब फेसबुक और यू ट्यूब पर भी हरियाणा सरकार देगी विज्ञापन

RNS INDIA NEWS 12/10/2023
rns featured image new

चंडीगढ़(आरएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पत्रकारों के कल्याण पर जितना ध्यान दे रहे हैं, इतना आज तक किसी भी सरकार ने नहीं दिया। उन्होंने पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद 26 अक्टूबर 2017 को 60 वर्ष की आयु पूरी करने वाले मान्यता प्राप्त पत्रकारों को दस हजार रुपये मासिक पेंशन देने की योजना को मंजूरी दी थी। अब उन्होंने इसमें इजाफा करते हुए पेंशन राशि 15 हजार रुपये करने की मंजूरी प्रदान की है। इतना ही नहीं जहां पहले सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को अहमियत नहीं दी जाती थी अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनके लिए पॉलिसी लागू कर उन्हें भी पत्रकार का दर्जा देने का फैसला लिया है। पत्रकारों के कल्याण के लिए लागू की गई इन योजनाओं को कैबिनेट में मंजूरी मिलने से प्रदेश के मीडिया जगत में खुशी की लहर दौड़ रही है।
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली ने बताया कि वर्ष 2007 में मीडिया के लिए बनाई गई नीतियां केवल प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेबसाइटों तक ही सीमित थी। लेकिन पिछले काफी समय से यूट्यूब, फेसबुक जैसे सोशल प्लेटफार्मो पर चलने वाले समाचार चैनलों की न केवल लोकप्रियता बढ़ रही है। बल्कि इन्हें संचालित करने वाले लोग पत्रकारिता के क्षेत्र में अहम भूमिका भी निभा रहे हैं। दैनिक जीवन में सोशल मीडिया अपनी एक मजबूत जगह बना चुका है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया समाचार चैनलों, वेबसाइटों और प्रतिष्ठित सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर विज्ञापन जारी करने का प्राथमिक उद्देश्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुंचाना है। नीति के तहत सोशल मीडिया समाचार चैनलों को उनके सब्सक्राइबर, फोलोअर और सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की संख्या को ध्यान में रखते हुए पैनल में शामिल करने के लिए पांच श्रेणियां बनाई हैं। डीआईपीआर हरियाणा द्वारा इन श्रेणियों के अनुसार सोशल मीडिया समाचार चैनलों को सूचीबद्ध किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवरिया हत्याकांड : मृतक दुबे के बेटे ने कहा, बुलडोजर चलने के बाद ही होगा ब्रह्मभोज
Next: ऋषिकेश के कूड़ा निस्तारण प्लांट पर सरकार से जवाब मांगा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.