Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अब 5 से 11 साल के बच्चों को भी लगेगी वैक्सीन, फाइजर के टीके को मंजूरी मिली
  • अंतरराष्ट्रीय

अब 5 से 11 साल के बच्चों को भी लगेगी वैक्सीन, फाइजर के टीके को मंजूरी मिली

RNS INDIA NEWS 31/10/2021
rns featured image new

वाशिंगटन। बच्चों की वैक्सीन का इंतजार कर रही दुनिया के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है। अमेरिका ने लाखों बच्चों के टीकाकरण को लेकर एक अहम कदम उठाया है। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने शनिवार को 5-11 साल की उम्र के बच्चों के लिए फाइजर के टीके को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही फाइजर अमेरिका में एफडीए की अनुमति प्राप्त करने वाला पहला टीका बन गया है। फाइजर और बायोएनटेक ने बताया कि 21 दिनों के अंतराल में बच्चों को वैक्सीन की दो खुराकें दी जाएंगी। इस महामारी की शुरुआत के बाद से अमेरिका में 60 लाख से अधिक बच्चे कोरोना से संक्रमित हुए थे। हर हफ्ते बड़ी संख्या में युवा संक्रमित हुए थे। फाइजर के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अल्बर्ट बोरला ने कहा कि परिवारों और समुदायों की सुरक्षा में मदद करने और इसको काबू में करने के लिए हमारे प्रयास जारी है। इसमें हमने एक और सफलता हासिल की है।
इसके साथ ही अमेरिका चीन, चिली, क्यूबा और संयुक्त अरब अमीरात सहित उन देशों की सूची में शामिल हो गया है, जो छोटे बच्चों को टीका लगा रहे हैं। एक उच्च-स्तरीय चिकित्सा पैनल ने बच्चों के लिए टीकाकरण का समर्थन करते हुए यह फैसला लिया। पैनल ने यह फैसला करते हुए इस बात को ध्यान में रखा कि फाइजर कोविड वैक्सीन के फायदे साइड-इफेक्ट के जोखिम से ज्यादा हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गरीब आवास योजना के आवंटन को लेकर उच्च न्यायालय ने नगर परिषद परवाणू व हिमुडा को दिया नोटिस
Next: पीएम ने उत्तराखंड के चकराता में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.