Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आयुष्मान योजना एक बार फिर अधर में
  • उत्तराखंड

आयुष्मान योजना एक बार फिर अधर में

RNS INDIA NEWS 23/10/2021
rns featured image new

देहरादून। आयुष्मान योजना एक बार फिर अधर में लटक गई है। कहने को तो इस योजना में निर्धन तबके के मरीजों को नि:शुल्क लाभ मिलना था, लेकिन बीते एक सप्ताह से सॉफ्टवेयर में खामी के चलते मरीजों का पंजीकरण ही नहीं हो पा रहा है। ऐसे में डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में फाइलों का ढेर लग चुका है। प्रतिदिन आधा दर्जन पंजीकरण भी बमुश्किल हो रहे हैं। जो मरीज फ्री इलाज के चक्कर में अस्पतालों में भर्ती हैं, उन्हें भारी भरकम बिल चुकाने पड़ रहे हैं।
गरीब परिवारों के सदस्यों के लिए केंद्र सरकार की ओर से आयुष्मान भारत योजना शुरू की गई है। योजना के तहत लाभार्थियों का करीब 5 लाख रुपये का बीमा होना है। गंभीर बीमारी के इलाज के दौरान संबंधित मरीज को अस्पताल को कोई रकम नहीं चुकानी पड़ेगी, बल्कि संबंधित बीमा कंपनी उसके इलाज का खर्च उठाएगी।
इसके लिए हल्द्वानी एसटीएच में पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। योजना शुरू होने के कुछ दिनों तक आयुष्मान सॉफ्टवेयर के जरिए हर दिन 25 से 30 लोगों का पंजीकरण आराम से हो रहा था। लेकिन बीते एक सप्ताह से पूरे राज्यभर में आयुष्मान सॉफ्टवेयर गड़बड़ा गया है। लाभार्थी के वेरीफिकेशन के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन ही नहीं हो पा रहा है। इस प्रक्रिया के दौरान अक्सर सर्वर डाउन होने लगा है। पंजीकरण के लिए दूरदराज से पहुंच रहे मरीज दिनभर इंतजार कर रहे हैं।
सॉफ्टवेयर की खामियों की जानकारी एसटीएच प्रशासन द्वारा आयुष्मान योजना से जुड़े अफसरों को पूर्व में ही दी जा चुकी है। इतना ही नहीं, प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक स्तर से भी पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन कोई राहत नहीं मिली है।

एक्स्ट्रा ड्यूटी करने को मजबूर कर्मचारी
पंजीकरण की धीमी गति और सॉफ्टवेयर की दिक्कत के कारण एसटीएच के कर्मचारी भी खासा परेशान हैं। इन खामियों को दूर करने के लिए कर्मचारी अपने स्तर से भी जुटे हुए हैं। दिनभर ड्यूटी के अलावा फाइलें जल्द निपटाने के लिए रात को भी ड्यूटी करनी पड़ रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य को सीबीआई जांच वापस लेने के निर्देश देने का अधिकार नहीं
Next: देश में कोरोना से मौत के आंकड़े ने बढ़ाई चिंता

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 15.42.46_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.