Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सगा भाई ही निकला फिल्मी स्टाइल में घर में छापा मारने वाली आयकर विभाग की फर्जी रेड का मास्टर माइंड
  • देहरादून

सगा भाई ही निकला फिल्मी स्टाइल में घर में छापा मारने वाली आयकर विभाग की फर्जी रेड का मास्टर माइंड

RNS INDIA NEWS 12/02/2022
default featured image

ऋषिकेश।  फिल्मी स्टाइल में घर में छापा मारने वाली आयकर विभाग की फर्जी टीम का मास्टर माइंड सगा भाई ही निकला। आर्थिक तंगी और भाई से कहासुनी के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर यह योजना बनाई। शनिवार को पुलिस ने मास्टर माइंड सहित तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 22 लाख 26 हजार रुपये नगद, गहने, इनकम टैक्स महकमे की फर्जी मुहर, आईकार्ड और 4 मोबाइल बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त कार को सील कर दिया है। तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर छापेमारी कर रहे 5 लोग गिरफ्तार

शनिवार दोपहर कोतवाली में पत्रकारवार्ता में पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौंढियाल ने बताया कि शुक्रवार तड़के रेलवे रोड स्थित वाल्मीकि नगर में फर्जी आयकर अधिकारी बनकर एक घर में रेड डालने के मामले में फरार मास्टर माइंड को उसकी महिला साथी के साथ गुमानीवाला, श्यामपुर से पकड़ा है। जबकि, एक अन्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान मास्टर माइंड सनी पुत्र राम सिंह निवासी वाल्मीकि बस्ती ऋषिकेश, रिचा चावला पत्नी स्व. हेमंत चावला निवासी राजा पार्क शकूरपुर साइड रानी बाग ईस्ट दिल्ली और निर्मल सिंह उर्फ निखिल पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी राजा पार्क शकूर बस्ती दिल्ली के रूप में हुई है। निर्मल को पुलिस ने दिल्ली में दबिश देकर गिरफ्तार किया। ये सनी के भाई संदीप सिंह के घर फर्जी रेड डालकर लाखों की नगदी और कीमती ज्वेलरी ले उड़े थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले में तीन आरोपी एक दिन पहले मौके से ही गिरफ्तार किए गए थे।

घटना में प्रयुक्त कार लावारिस हालत में मिली
शनिवार सुबह आरपीएफ प्रभारी की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घटना में संलिप्त कार को हरिद्वार रोड बाइपास मार्ग स्थित योगनगरी रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया। तलाशी लेने पर कार से नगदी, ज्वेलरी, आयकर विभाग की फर्जी मुहर, स्टाम्प पेड और 4 मोबाइल फोन मिले।

कहासुनी के चलते बनाई योजना
मास्टर माइंड सनी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि कुछ समय से भाई संदीप सिंह के साथ उसकी कहासुनी चल रही थी। आर्थिक तंगी के चलते उसने सगे भाई के घर पर ही आयकर विभाग की फर्जी रेड डालने की योजना बनाई। योजना में अपने साथी निर्मल और उसके साथियों को शामिल किया। फर्जी रेड डालने से एक दिन पहले पूरी रिहर्सल की और सनी ने अपने भाई का घर आरोपियों को दिखाया।

ये हो चुके पहले गिरफ्तार
मामले में नवदीप सिंह पुत्र स्व. करतार सिंह निवासी गांधी कॉलोनी फरीदाबाद हरियाणा, महेंद्र पुत्र देवानंद निवासी कृष्णा एनक्लेव डिचाऊ कलां नजफगढ़ दिल्ली, सुमित कुमार पुत्र विशंभरदत्त केशव निवासी अमित ग्राम गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
आयकर विभाग के फर्जी रेड का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी, एसएसआई डीपी काला, एसआई नवीन डंगवाल, रामनरेश शर्मा, मनवर सिंह, शिवराम, जगदंबा प्रसाद, आरक्षी दुष्यंत कुमार, महेश पुरी, सतीश, संदीप छाबड़ी, नीरज कुमार, सत्येंद्र कठैत, शीशपाल, नंदू, अनित कुमार, सचिन राणा, योगेंद्र सिंह, एसओजी प्रभारी ओकांत भूषण, आरक्षी नवनीत नेगी, कमल जोशी, मनोज कुमार, सोनी कुमार, जमुना शामिल रहे।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में योगी की चुनावी हुंकार … हिंदू सांप्रदायिक शब्द नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान : योगी
Next: द्वाराहाट विधानसभा के ग्राम सभा बमनपुरी के बूथ व आसपास में महिलाओं द्वारा चलाया गया सफाई अभियान

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सहिष्णुता और सेवाभाव पैदा करती है हिंदुत्व की भावना: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
Transfer tabadla
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.