Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • आवासीय भवन में घुसा गुलदार, ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा
  • पौड़ी

आवासीय भवन में घुसा गुलदार, ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा

RNS INDIA NEWS 05/07/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर अलकनंदा विहार स्थित एक आवासीय भवन के पीछे की गैलरी में मंगलवार को गुलदार घुस गया। यहां वह करीब पांच घंटे से अधिक समय तक छिपा रहा। जिसके कारण मोहल्ले के लोग भयभीत रहे। वन विभाग की टीम आने से पहले पुलिस टीम ने यहां पर मोर्चा संभाला व लोगों को शोर व भीड़-भाड़ नहीं करने दी। करीब साढ़े दस बजे वन विभाग की टीम ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर बाहर निकालने में सफलता पाई। जिससे लोगों को राहत मिली। पिछले कई दिनों से श्रीनगर शहर में गुलदार सक्रिय हैं। लोगों का कहना है कि श्रीनगर शहर में तीन-चार गुलदार देखे जा रहे हैं। जो लोगों के घरों तक में घुस रहे हैं। मंगलवार को सुबह पांच बजे घूमने जाने वाले लोगों ने भी गुलदार को अलकनंदा विहार मोहल्ले में देखा था। इसके बाद वह शैलेष कुमार के आवासीय भवन की गैलरी में घुस गया। जिससे आस-पास के लोगों में भी भय व्याप्त हो गया। सूचना पर जाल, ट्रैंकुलाइज गन व पिंजरा लेकर मौके पर टीम के साथ पहुंचे वन क्षेत्रधिकारी अनिल भट्ट ने स्थिति का जायजा लिया। पशु चिकित्सक डा. राजेश पांडेय की उपस्थिति में गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया गया। बेहोश होने पर गुलदार को गैलरी से निकाल कर पिंजरे में कैद कर पौड़ी ले जाया गया।
पशु चिकित्सक डा.पांडेय ने बताया कि इस नर गुलदार की उम्र डेढ़ वर्ष से अधिक है। वन क्षेत्राधिकारी अनिल भट्ट ने कहा कि श्रीनगर में अन्य गुलदार होने की भी सूचना मिल रही है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थलीसैण में देर रात वाहन हुआ दुर्घटना ग्रस्त, 5 घायल
Next: आईटीआई का संचालन देवप्रयाग में शुरु करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.