Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आटे के कट्टों से भरा ट्रक टोंस में समाया, चालक ने कूद कर बचाई जान
  • देहरादून

आटे के कट्टों से भरा ट्रक टोंस में समाया, चालक ने कूद कर बचाई जान

RNS INDIA NEWS 30/03/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। कोटी-इच्छाड़ी मोटर मार्ग पर शनिवार तड़के आटे के कट्टों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर टोंस नदी में समा गया। गनीमत रही कि चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। देर शाम तक भी ट्रक को नदी से बाहर नहीं निकाला जा सका था। प्राप्त जानकारी के अनुसार आटे से भरे कट्टों का ट्रक शनिवार सुबह हिमाचल प्रदेश के नेरुवा जा रहा था। तड़के चार बजे कोटी-इच्छाड़ी मोटर मार्ग पर इच्छाड़ी बांध के पास ट्रक में तकनीकी खराबी आने से चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्रक खाई की ओर गिरने लगा। ट्रक को खाई की ओर गिरता देख चालक अजयपाल निवासी बद्रीपुर-धर्मावाला ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते ट्रक टोंस नदी में समा गया। राजस्व उपनिरीक्षक गुलशन हैदर ने बताया कि ट्रक दुर्घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ट्रक चालक को हल्की चोट आई हैं। सुबह आठ बजे से ही ट्रक को नदी से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आंधी, बारिश, ओलावृष्टि से फसलों को हुआ भारी नुकसान
Next: राशिफल 31 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.