Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आश्वासन नहीं जीओ जारी करे सरकार
  • देहरादून

आश्वासन नहीं जीओ जारी करे सरकार

RNS INDIA NEWS 22/07/2021
rns featured image new

सफाई कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार व धरना प्रदर्शन रहा जारी

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बेनर तले सफाई कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार व धरना प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने मांगों पर सुनवाई नहीं होने पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही जल्द ठोस कदम नहीं उठाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। पदाधिकारियों ने दो टूक कहा कि अब कोरे आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। सरकार सफाई कर्मचारियों के हित में काम करना चाहती है तो मांगें पूरी करने के लिए लिखित आदेश जारी करे।
सफाई कर्मचारी 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर हैं और लगातार मांगें पूरी करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन का दौर जारी है। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह ने कहा कि दूसरे संगठन के पदाधिकारी सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी होने का दावा कर कर्मचारियों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। जबकि आश्वासन तो पहले भी मिलते रहे हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि सफाई कर्मी दिन रात तमाम चुनौतियों का सामना कर अपना काम कर रहे हैं। ऐसे में उनके हितों से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए और इस मुद्दे को लेकर किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। शाखा अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय परिसर के बाहर चौक पर कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे व पुतला दहन करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेंद्र मंचल, शाखा सचिव मुकेशकुमार,उपाध्यक्ष अजय बन्नू,बांके लाल,अनिल बांगड़ी, सोनू कुमार,सतीश, नाथी राम,सोहन,मीनू घाघट, कमलेश, उर्मिला, चांदनी, संजय सेलवान, गौतम आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक सितंबर से निकलेगी प्रदेश में सैन्य सम्मान यात्रा
Next: पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जुलाई
  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.