
हरिद्वार(आरएनएस)। इंद्रलोक सामुदायिक केंद्र में रविवार को आर्य समाज इंद्रलोक सिडकुल के द्वार्षिक वार्षिकोत्सव का शुभारंभ ग्यारह कुंडीय यज्ञ के साथ हुआ। यज्ञ के ब्रह्मा पतंजलि विवि के प्रति कुलपति प्रो. महावीर और आचार्य योगेन्द्र मेघावी रहे। यज्ञ के बाद आर्य भजनोपदेशक रामकिशन आर्य ने भजनों के माध्यम से स्वामी दयानन्द संरस्वती के चरित्र एवं आर्य समाज पर सुन्दर प्रस्तुति दी। वक्ताओं ने आर्य समाज की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि आचार्य अनुज शास्त्री ने स्वामी दयानंद सरस्वती और आर्य समाज की विचारधारा को जनजन तक पहुचाने का आह्वान किया। उत्तराखंड संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री ने आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती ने वैदिक सनातन धर्म को पुर्नजीवित करने करने का कार्य किया है। इस अवसर पर आचार्य सुनील शास्त्री, विजय पाल सिंह, प्रो. महावीर, आचार्य योगेन्द्र मेघावी, प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री, आचार्य सुनील शास्त्री,आर्य समाज के प्रधान डॉ. महेन्द्र आहूजा, संरक्षक ओपी बत्रा, आचार्य अनुज शास्त्री, डॉ. योगेश, गिरधारी लाल चंदवानी,निरंजन मालिक, मुख्तयार सिंह, जोबिंदरपाल आर्य, नरेंद्र सिंह तेवतिया, अरुण कुमार, चन्द्र प्रकाश, डॉ. श्याम सिंह, मनवीर सिंह सिरोही, अजय कुमार, सुनील आर्य, हेमन्त कुमार, अशोक गेरा, मास्टर राजेश, वीके त्रिपाठी , विनीत सचदेवा, प्रेमचंद सैनी, आशू, मीनू सैनी, जसवती, नीलम, दिनेश, सूर्य प्रकाश, रणवीर सिंह, रकम सिंह, योगेन्द्र पाल सिंह राणा, ऋषिपाल आदि मौजूद थे।

