Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आर्थिक आधार पर लागू की जाए आरक्षण व्यवस्था
  • देहरादून

आर्थिक आधार पर लागू की जाए आरक्षण व्यवस्था

RNS INDIA NEWS 19/11/2021
rns featured image new

विकासनगर। सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर हिमाचल प्रदेश के शिमला से शुरू हुई यात्रा शुक्रवार को हरबर्टपुर पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा के कुल्हाल बॉर्डर पर पहुंचते उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश डालाकोटी और यात्रा में हिमाचल प्रदेश से पहुंचे रुमित ठाकुर ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य जातिगत आरक्षण व्यवस्था को समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण को लागू करवाना है। कहा कि आजादी के बाद से ही देश में जातिगत आरक्षण व्यवस्था लागू की गई है। कुछ जातियों के आर्थिक तौर पर संपन्न लोगों को भी सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जा रहा है, जिससे आर्थिक तौर पर कमजोर सवर्ण वर्ग के युवा सरकारी नौकरी के अवसरों से वंचित हो रहे हैं। ऐसे में सवर्ण वर्ग के लोग अंतहीन गरीबी के दलदल में धंसते जा रहे हैं। आर्थिक तौर पर कमजोर सवर्ण वर्ग के लोगों को आरक्षण दिलाने के लिए सवर्ण वर्ग आयोग के गठन की मांग की जा रही है, जो उनकी समस्याओं को सामने रख सके। इस दौरान मदन ठाकुर, शुभम, सचिन, अचल शर्मा, शुभम सकलानी, प्रवीण शर्मा, संजय कौशिक, अमित कपिल, शेखर ठाकुर, रोहित आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 26 नवंबर को खानपुर में नारी शक्ति गर्जना रैली
Next: विधायक चौहान ने नव निर्मित मोक्षधाम का लोकार्पण किया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.