Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आरक्षण बचाने के लिए शहर में निकाली आक्रोश रैली
  • देहरादून

आरक्षण बचाने के लिए शहर में निकाली आक्रोश रैली

RNS INDIA NEWS 21/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। आरक्षण बचाओ संयुक्त मोर्चा ने एससी-एसटी आरक्षण को यथावत रखने की मांग को लेकर बुधवार को आक्रोश रैली निकाली। मोर्चा से जुड़े लोगों ने इस दौरान तहसील चौक पर कुछ देर के लिए धरना भी दिया। डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर आरक्षण को यथावत रखने की मांग की है। संयुक्त मोर्चा से जुड़े विभिन्न संगठनों के लोग परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। यहां से आक्रोश रैली शुरू की, जो एस्लेहॉल चौक, घंटाघर, दर्शनलाल चौक से तहसील चौक पर पहुंचे। यहां रैली में शामिल कुछ लोग बीच सड़क में धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद आगे बढ़े और द्रोण होटल चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि एससी-एसटी के लिए नौकरी और शैक्षिणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए निर्धारित आरक्षण के अंदर भी आरक्षण लागू किए जाने को लेकर सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आया है, संयुक्त मोर्चा इस निर्णय से सहमत नहीं है। कहा कि सरकार को सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर ससंद में पुनर्विचार कर विधेयक पास करना चाहिए, ताकि आरक्षण की व्यवस्था यथावत रह सके। प्रदर्शन करने वालों में संयोजक नानकचंद, सीपी सिंह, जयपाल सिंह, सुरेश बिरला, संजय सिंह, दिलीपचंद आर्य, हीरालाल, डॉ जितेन्द्र सिंह बुटोया, बंटी सूर्यवंशी, रविकुमार, देवेन्द्र सिंह, कर्म राम, राव नसीम अहमद, डॉ एमएस अंसारी, मुरारी लाल, धनी लाल शाह आदि मौजूद रहे। वहीं, संयुक्त मोर्चा ने भारत बंद का भी आह्वान किया था, लेकिन दून में इसका असर नहीं दिखा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून स्कूल के सामने घर के ऊपर गिरा विशालकाय पेड़, 6 घायल
Next: स्मैक की तस्करी करते पुलिस ने दो धरे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.