Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आपदा रोधी भवन निर्माण की दी जानकारी
  • हरिद्वार

आपदा रोधी भवन निर्माण की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 15/11/2022
rns featured image new

रुडकी। सीएसआईआर-सीबीआरआई में आपदा रोधी भवन निर्माण पद्धतियां विषय पर तीन दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन संस्‍थान के निदेशक प्रो. आर प्रदीप कुमार ने दीप जलाकर किया। प्रो. प्रदीप कुमार ने आपदा रोधी भवनों और निर्माण पद्धतियों पर विचार रखते हुए भवनों को आपदा रोधी बनाने की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय तरक्की व आम लोगों के जीवन स्तर को बढ़ाने के लिए तकनीकी रूप से सक्षम व सारगर्भित आवासों को बनाने की आवश्यकता है। जो अलग-अलग प्रकार की आपदाओं को वहन व उनसे बचाव कर सकें। संरचनाए गुणवत्ता नियंत्रण आदि मानकों का प्रयोग करना जरूरी है। प्रशिक्षण कार्यक्रम सीएसआईआर के एकीकृत कौशल पहल के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। जिसमें केरल, बिहार, चंडीगढ़, उत्तराखंड के 28 इंजीनियर और छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में केन्‍द्रीय भवन अनुसंधान संस्‍थान के वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार, मुख्य वैज्ञानिक डॉ. अजय चौरसिया, डॉ. हरपाल सिंह, डॉ. अचल मित्‍तल, प्रो. एसके सिंह, डॉ. बीएस रावत, इंजी. आशीष पिप्‍पल, इंजी. इतरत अमीन सिद्दीकी, डॉ. देबदत्‍त घोष आदि संबंधित विषयों पर अपने अपने संभाषण देकर प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करेंगे। कार्यक्रम समन्‍वयक डॉ. आर धर्मराजू ने सभी प्रशिक्षणार्थियों और गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रो. एसके नेगी, प्रो. एसके सिंह, डॉ. एलपी सिंह, डॉ. बीएस रावत, डॉ. शांतनु सरकार, इंजी.आशीष पिप्‍पल, इंजी. सक्षम भारद्वाज, इंजी. अभिनव त्‍यागी, राजीव बंसल, डॉ. हेमलता आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोशल मीडिया पर खुद श्रद्धा बना हुआ था आफताब, इंटरनेट पर सीखा था लाश के टुकड़े करना
Next: दुकान का शटर उखाड़कर नकदी व सामान चोरी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दावत के बहाने बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, तीन युवकों पर हत्या का केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.