Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली पहुंची सेब की ग्रेडिंग मशीन
  • उत्तरकाशी

आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली पहुंची सेब की ग्रेडिंग मशीन

RNS INDIA NEWS 03/10/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान उत्तरकाशी की ओर से धराली में आपदा प्रभावितों की आजीविका को पुनर्स्थापित करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करना शुरू कर दिया है। धराली आजीविका पुनर्स्थापना मिशन के तहत धराली में दो कलेक्शन सेंटर और ग्रेडिंग मशीन स्थापित की जा रही है। जिसके लिए शुक्रवार को ग्रेडिंग मशीन धराली पहुंचा दी गई है। शुक्रवार को धराली आजीविका पुनर्स्थापना मिशन के तहत ग्रेडिंग मशीन से लदे एक वाहन को गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान एवं डीएम प्रशांत आर्य जी हरि झंडी देकर कलेक्ट्रेट से रवाना किया। इस मौके पर हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी के सचिव द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने बताया कि गत 5 अगस्त को आपदा से धराली में भीषण आपदा से सबकुठ तबाह हो गया। गांव में पूर्व में ग्रेडिंग मशीन उपलब्ध थी जो कि आपदा की भेंट चढ़ गई। लेकिन अब सेब की फसल बर्बाद न हो उसके लिए संस्थान ने धराली आजीविका पुनर्स्थापना मिशन के तहत सेब की फसल के लिए दो कलेक्शन सेंटर एवं ग्रेडिंग मशीन स्थापित की योजना तैयार की है। कलेशन सेंटर के लिए भूमि पूजन के बाद शुक्रवार को ग्रेडिंग मशीन धराली पहुंच गई है। मशीन को स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके बाद एक दो दिन में सेब की ग्रेडिंग का कार्य शुरू हो जायेगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सुंदर लाल सेमवाल, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संजय सेमवाल, जाड़ी संस्थान के आशीष भट्ट, राखी राणा, जयप्रकाश प्रज्वल उनियाल, कृषि अधिकारी एस एस वर्मा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली के यात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरा, पांच घायल
Next: प्रशासन 5 से 7 गांवों को बनाएगा रिवर्स पलायन के रूप में मॉडल गांव

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

गंगोत्री हाईवे पर कार खाई में गिरी, दो यात्रियों की मौत, तीन घायल

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

विदेशियों को बिना सूचना ठहराने पर दो होटल मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

तुनालका में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई का संचालन ठप

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.