Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • आपदा प्रभावित गावों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
  • टिहरी

आपदा प्रभावित गावों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

RNS INDIA NEWS 29/05/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  जिले के 98 आपदा प्रभावित गांवों की निगरानी के लिए सोमवार को डीएम मूयर दीक्षित ने 98 नोडल अधिकारियों को नामित किया है। डीएम ने नोडल अधिकारियों से आगामी 10 जून से पूर्व इन गांवों में रात्रि विश्राम कर आपदा प्रबंधन को लेकर कराए जाने वाले आवश्यक कार्यों की रिपोर्ट मांगी है। बुधवार को जानकारी देते हुए डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि इंजीनियरिंग विभागों के यह अधिकारी संबंधित गांव में पूर्व में बादल फटने, भूस्खनल, नदी और गदेरे से हुए नुकसान, सड़क मलबा आदि से नुकसान का जायजा लेंगे। वहां अब तक कराए गए कार्य और नए कार्यों को लेकर भी ग्रामीणों से चर्चा करेंगे। मानसून सीजन में जनपद के संवेदनशील गांवों में दैवी आपदा का आकलन और प्रबंधन को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू की है। इसके तहत 98 आपदा प्रभावित गांवों का सर्वे कर वहां अनुमन्य कार्य किए जाने को लेकर 98 अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। यह अधिकारी उनको आवंटित गांवों में रात्रि प्रवास कर समस्याएं देखेंगे। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से बातचीत कर अपनी रिपोर्ट देंगे। डीएम ने बताया कि वहां कराए जाने वाले जरूरी कार्यों के लिए आपदा फंड से धनराशि की व्यवस्था कराई जाएगी। बताया कि चिन्हित 98 गांवों में टिहरी तहसील के 6, जाखणीधार 2, प्रतापनगर के 7, घनसाली के 14, बालगंगा के 16, कीर्तिनगर के सर्वाधिक 25, देवप्रयाग के 5, नरेंद्रनगर के 3, धनोल्टी के 17, नैनबाग के 3 गांव शामिल हैं। नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रात्रि प्रवास के दौरान ग्रामीणों सहित वहां तैनात अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बैठक कर 18 जून तक संबंधित तहसीलों के एसडीएम के माध्यम से रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। इन गांवों में धनोल्टी तहसील के वह गांव भी शामिल हैं जहां गत वर्ष बांदल नदी में मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान हुआ था। आपदा के कारण प्रभावित पक्के व कच्चे घर, स्कूल, सार्वजनिक भवनों आदि की स्पष्ट जानकारी मांगी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोलतार से भरा अनियंत्रित ट्रक पलटा, पांच वाहन क्षतिग्रस्त
Next: बाइक की टक्कर से राहगीर की मौत

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.