Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आपदा की चुनौतियों से निपटने को बनेगा एक्शन प्लान:  धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आपदा की चुनौतियों से निपटने को बनेगा एक्शन प्लान:  धामी

RNS INDIA NEWS 03/10/2023
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि देश व दुनिया में आपदा से उपजी चुनौतियों से निपटने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। इसके लिए 28 नवंबर से एक दिसंबर तक देहरादून में विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन आयोजित होगा। मंगलवार को सचिवालय मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि आपदा समूची दुनिया के सामने एक गंभीर समस्या है और इससे निपटने के लिए लगातया प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी के तहत अगले 28 नवंबर से एक दिसंबर के बीच छटवां विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन राज्य की राजधानी में आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में 127 देशों के दो हजार से अधिक विशेषज्ञों के शामिल होने की उम्मीद है। सम्मेलन में चार मुख्य सत्र और 50 टेक्निकल सेशन आयोजित होंगे। जिस दौरान विभिन्न आपदा से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा होगी और रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए जाएंगे। इस सम्मेलन का आयोजन राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, डीएमआईसीएस हैदराबाद तथा उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू कॉस्ट) की ओर से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि इस सम्मेलन के लिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। इस दौरान अमिताभ बच्चन का संदेश भी प्रसारित किया गया।

जलवायु परिवर्तन और आपदा की चुनौतियों पर चर्चा
सम्मेलन का उद्देश्य हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र और समुदायों पर ध्यान केंद्रित करते हुए जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रतिरोध की चुनौतियों पर चर्चा करना है। उन्होंने कहा कि इससे उत्तराखंड को आपदा से निपटने में मदद मिलेगी और विकास योजनाओं के निर्माण व क्रियान्वयन में भी आसानी होगी। इस दौरान मुख्य रूप से जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रतिरोधकता, चेतावनी प्रणाली, पुनर्वास और पुनर्निर्माण आदि विषयों पर विशेषज्ञ अपनी राय देंगे। सम्मेलन में उत्कृष्ट शोधपत्र और युवा शोधार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

इन संस्थानों के वैज्ञानिक होंगे शामिल
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि सम्मेलन के दौरान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, परमाणु ऊर्जा आयोग के साथ ही भारत सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार, विश्व के प्रमुख संस्थानों के प्रतिनिधि, संयुक्त राष्ट्र संघ, जलवायु विशेषज्ञ शामिल होंगे।

अलग अलग स्थानों पर होगा आयोजन
राज्य में आयोजित हो रहे आपदा प्रबंधन सम्मेलन के तहत अलग अलग विश्वविद्यालयों और संस्थानों में आयोजन होंगे। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि सम्मेलन के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को न्यौता दिया गया है। मुख्य आयोजन के लिए स्थान चयन का काम चल रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मांस की अवैध दुकानों को बंद कराए पुलिस: सिटी मजिस्ट्रेट
Next: पुरानी एसीपी की बहाली पर अब देर न करे सरकार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.