Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा ने जलाई बिजली बिलों की प्रतियां
  • अल्मोड़ा

प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा ने जलाई बिजली बिलों की प्रतियां

RNS INDIA NEWS 07/07/2021
IMG-20210707-WA0029.jpg

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में बढ़ते बिजली बिलों के कारण आम आदमी पार्टी ने चौहानपाटा विद्युत कार्यालय के सामने में सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की और बिजली के बिलों को प्रतीकात्मक रूप से आग लगाकर सरकार को चेतावनी दी है।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा की 10 तारीख को आम आदमी पार्टी माननीय मुख्यमंत्री जी के आवास का घेराव करेगी और इन जले हुए बिजली के बिलों की भभूति से मुख्यमंत्री जी को तिलक करेगी ताकि सरकार को सद्बुद्धि आए और आम जनता के हितों का रक्षण हो।

उत्तराखंड विद्युत उत्पादन का एक बड़ा केंद्र है जहां से अलग-अलग राज्यों को विद्युत दी जाती है एवं अन्य राज्य उत्तराखंड से विद्युत खरीदने के बाद अपनी जनता को विद्युत कम दरों पर उपलब्ध करा रहे हैं एवं दिल्ली जैसे राज्य उत्तराखंड से बिजली खरीदने के बाद मुफ्त में जनता को विद्युत दे रहे हैं वहीं उत्तराखंड जहां विद्युत उत्पादन हो रहा है अपनी जनता को बढ़ती दरों पर विद्युत बेच रहा है जिस कारण से उत्तराखंड की जनता पीड़ित है। अगर जनता की बात करें तो जहां कॉविड के कारण आमदनी पूरी तरीके से चौपट हो गई है इस दुखद स्थिति में भी उत्तराखंड की निष्ठुर भाजपा सरकार ने बिजली के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि कर जनता के सामने घोर संकट पैदा कर दिया। आम जनता की इस दयनीय स्थिति का संज्ञान लेते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चौहानपाटा में बिजली के बिलों की प्रतियों को जलाकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के साथ आम आदमी पार्टी जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, जिला महासचिव जागमोहन फर्तियाल, संगठन मंत्री मनोज गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता युवा मोर्चा रोहित सिंह, प्रदेश महासचिव नीरज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सौरभ पांडे, फड़ एसोसिएशन अध्यक्ष नवीन चंद्र आर्य, संदीप नयाल, एस आर बेग, एन एल शाह, अखिलेश टम्टा, योगेंद्र अधिकारी, दिनेश कुमार,विवेक बिष्ट, उमेश लोहनी, आशीष रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपी से नैनीताल स्मैक बेचने आए दो तस्कर गिरफ्तार
Next: राशिफल 8 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.