Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कांग्रेस पर कसा तंज
  • देहरादून

आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कांग्रेस पर कसा तंज

RNS INDIA NEWS 25/11/2020
rns featured image new

कांग्रेस का जहाज डूबने की कगार पर है, लेकिन कांग्रेसी नेता अब भी गलतफहमी का शिकार

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत मे कांग्रेस पार्टी का जहाज डूबने की कगार पर है, लेकिन कांग्रेसी नेता अब भी गलतफहमी का शिकार हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत के बयानों को देखते हुए लगता है वो अभी नींद से जागे नहीं है। डूबते जहाज की सवारी कर रहे कांग्रेसी नेता हरीश रावत जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। हरीश रावत कभी संन्यास की बात कर रहे हैं तो कभी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की। उन्होंने ये तक नसीहत दे डाली कि वे संन्यास ले लें। कहा, राजनीति के खेल में वो ही खिलाडी अक्लमंद कहलाता है, जो समय और उम्र के तकाजे को ध्यान में रखकर संन्यास ले लेता है। यही वो समय है, जो उनके अनुकूल है। आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने बुधवार को एक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम रावत बिजली, पानी फ्री देने को लेकर भी जगह-जगह बात कर रहे हैं, लेकिन इसका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा अगर हरीश रावत जनता के इतने ही हितैषी बनने की कोशिश कर रहे हैं तो सबसे पहले पंजाब के साथ ही अन्य कांग्रेस शासित राज्यों में इसकी पहल करें। वहां बिजली, पानी फ्री करें न कि जनता को बरगलाएं। राज्य में पूरे दस साल राज करने वाली कांग्रेस ने कभी भी बिजली, पानी को लेकर जनता को कोई रियायत नहीं दी और अब आम आदमी पार्टी के सूबे में आ जाने और उसके बढ़ते जनाधार और कांग्रेस के गिरते ग्राफ को देख पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आप पार्टी के मुद्दे को लेकर जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। पर हरीश रावत को अब समझ लेना चाहिए कि जनता उनके मंसूबों को समझ चुकी है और उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। इससे पहले भी उन्होंने खुद मां गंगा के आस्तित्व से खिलवाड़ करते हुए इसे एस्केप चैनल घोषित किया और जब सत्ता से बेदखल हुए तो तब उनको हरिद्वार के संतों से माफी मांगने की याद आई। पर उन्हें ज्यादा तवज्जो नहीं मिली। आप अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टी दोहरे चरित्र वाली पार्टी है, जो कहती कुछ हैं और करती कुछ हैं। पर आप पार्टी की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। आप पार्टी जनता के लिए जो कहती है, धरातल पर वो कार्य नजर आते हैं और यही वजह है कि आप पार्टी को दिल्ली की जनता ने लगातार तीन बार सत्ता में बिठाने का कार्य किया। उन्होंने पूर्व सीएम रावत को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस के भीष्म पितामह और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की प्रतिज्ञा तोडते हुए राजनीति से संन्यास ले लें, क्योंकि राजनीति के खेल में वो ही खिलाडी अक्लमंद कहलाता है, जो समय और उम्र के तकाजे को ध्यान में रखकर संन्यास ले लेता है। यही वो समय है, जो उनके अनुकूल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारतीय इक्विटी बाजार में एफआईआई का निवेश 55 हजार करोड़ रुपये के पार, रचा इतिहास
Next: छापेमारी में सेलाकुई की एक कंपनी में मिले 94 बाल श्रमिक

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.