Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सिरोबगड़ में मलबा आने से 4 घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे
  • पौड़ी

सिरोबगड़ में मलबा आने से 4 घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे

RNS INDIA NEWS 11/05/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार सुबह तेज बारिश के चलते सिरोबगड़ में पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने से बाधित हो गया। इस दौरान राजमार्ग पर तीन किमी तक वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। राजमार्ग खोलने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने जेसीबी की मदद से सफाई कार्य किया। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद राजमार्ग पर यातायात सुचारू किया गया। कोतवाली प्रभारी श्रीनगर होशियार सिंह ने बताया कि बारिश कारण ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोगबगड़ में सुबह करीब 5 बजे पहाड़ी से मलबा आने से बंद हो गया। उन्होंने बताया कि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतें ना हो इसको लेकर वाहनों को शहर के बाहर ही रोका गया। जहां लोग ढाबों में चाय नाश्ता करते हुए दिखाई दिये। बताया कि जाम की स्थिति पैदा न हो इसके लिये यात्रियों को श्रीकोट चौकी, कलियासौड़ चौकी, जीवीके ऑफिस सहित अन्य स्थानों पर बैरियर लगाकर रोका गया। उन्होंने कहा कि बुघाणी-छान्तीखाल वैकल्पिक मार्ग अवरुद्ध होने के संदर्भ में कोई जानकारी नहीं है। कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यदि चमधार और सिरोबगड़ मार्ग लंबे समय तक अवरुद्ध होता है तो ऐसी परिस्थिति को देखते हुए मार्ग बुघाणी से छांतीखाल के लिए डायवर्ट किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हैवानियत : ससुराल में सास, पत्नी और 2 मासूमों की पीट-पीटकर हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार
Next: केदारनाथ जा रहे वाहन के ऊपर गिरा बोल्डर, चालक गंभीर

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.