Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विस भर्ती घोटाले में बीजेपी ने किया युवाओं के साथ कुठाराघात : आप
  • देहरादून

विस भर्ती घोटाले में बीजेपी ने किया युवाओं के साथ कुठाराघात : आप

RNS INDIA NEWS 19/12/2022
rns featured image new

देहरादून।  आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी ने आज एक बयान जारी कर विधानसभा भर्ती घोटाले में बीजेपी पर उत्तराखंड के युवाओं के साथ कुठाराघात करने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के माध्यम से विधानसभा भर्ती घोटाले में नौकरी कर रहे लोगों पर तो गाज गिराई गई परंतु इस पूरे मामले में संलिप्त पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर कोई कार्यवाही ना करके उत्तराखंड के युवाओं के साथ अन्याय किया है उन्होंने कहा कि यह कहां का इंसाफ है की एक और नौकरी पाने वाले को सजा मिले और गलत तरीके से नौकरी लगाने वाले का बचाव किया जाए । उन्होंने कहा कि 2001 से 2022 तक जितनी भी विधानसभा में नियम के विरुद्ध नियुक्तियां हुई हैं सबकी जांच होनी चाहिए क्योंकि जितने भी विधानसभा अध्यक्षों का कार्यकाल रहा है उसमें गड़बड़ियां सामने आई है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्रवाई के नाम पर दिखावा करते हुए चिन्हित लोगों को ही टारगेट किया है । उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवाओं के दुश्मन बने हुए हैं उनके इशारे पर ही रितु खंडूरी द्वारा यह सब स्वांग रचा गया किंतु अपने मंत्री नेताओं पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई उन्होंने कहा कि दूसरी ओर कांग्रेस की बात करें तो उसने भी इस मामले से पल्ला झाड़ने का ही काम किया है अपने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल पर कोई कार्यवाही नहीं की इसलिए यह कहना अनुचित नहीं होगा कि कांग्रेस-भाजपा ने मिलकर अपने परिवारवाद भाई भतीजावाद को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड को लूटने का काम किया है।
अंत में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी यह मांग करती है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपनी पार्टियों के पूर्व विधानसभा अध्यक्षों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई करें तभी उत्तराखंड के युवाओं के साथ न्याय हो सकता है ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व युकां जिलाध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा
Next: विधायक ने 700 लाख की लागत से बनने वाली योजनाओं का किया भूमि पूजन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.