Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आप ने फोड़ा बीजेपी के पाप का घड़ा
  • देहरादून

आप ने फोड़ा बीजेपी के पाप का घड़ा

RNS INDIA NEWS 24/06/2021
default featured image

देहरादून। कुंभ में कोरोना जांच में हुए बड़े घोटाले को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर बीजेपी के घोटालों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए बीजेपी नेताओं के भर चुके पाप के घड़े को सांकेतिक घड़ा फोड़कर प्रदर्शन किया। पूरे प्रदेश में आज आप कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और सीएम के इस्तीफे की मांग के साथ सभी जांचों का ऑडिट समेत घोटाले की न्यायिक जांच की मांग की।
राजधानी देहरादून में भी सभी विधानसभाओं के आप कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ता ने सुबह 11:30 बजे बलबीर रोड, स्थित देना बैंक से बीजेपी प्रदेश कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बीजेपी कार्यालय से पहले आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका। इसके बाद सभी आप कार्यकर्ता वहीं जमा हो गए, और वहीं बैठकर उन्होंने बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बीजेपी के राज में हुए कुंभ फर्जीवाडे में पाप के घड़े फोडकर जमकर प्रदर्शन भी किया। आप कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सीएम के इस्तीफे की मांग के साथ सभी जांचों का ऑडिट समेत पूरे घोटाले की न्यायिक जांच की मांग की। बड़ी संख्या में प्रदर्शन में पहुंचे आप कार्यकर्ताओं की इस दौरान पुलिस कर्मियों से नौक झौंक भी हुई।
इस दौरान आप उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा कि, अब बीजेपी के पाप का घडा पूरी तरह भर चुका है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी ने उत्तराखंड को लूट का अड्डा बना दिया है। कुंभ में बीजेपी नेताओं की सांठगांठ से एक निजी लैब को कोरोना जांच का ठेका दिया गया ,जिससे फर्जी जाचों के नाम पर लाखों लोगों की जान से खिलवाड करते पूरे विश्व में उत्तराखंड की साख को बटृा लगाया।
इस दौरान आप नेता रविन्द्र जुगरान ने बताया कि, कुंभ गंगा जमुना तहजीब की मिसाल है जो हर 12 वर्ष में आयोजित किया जाता है और लाखों श्रद्धालु इसमें आस्था की डुबकी लगाने आते हैं। लेकिन बीजेपी के कृत्यों से कुंभ भी पूरी तरह बदनाम हुआ, जिससे पूरे विश्व में भारत की साख खराब हुई है। उन्होंने कहा कि कुंभ के साथ साथ बॉर्डरों और अन्य जगहो पर जो जांचें हुई, उसमें भी बडा फर्जीवाडा हुआ है, जिसके लिए आप पार्टी मांग करती है सभी जांचों का ऑडिट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री खुद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री हैं और वो ये मान भी रहे हैं कि घोटाला हुआ है तो क्यों सरकार सीटिंग जज से जांच नहीं करवा रही है। उन्होंने कहा सीएम को तत्काल हाईकोर्ट के सिटिंग जज से इस घोटाले की जांच करवाने के निर्देश के साथ खुद सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
बीजेपी कार्यालय पर किए प्रदर्शन में विशाल चौधरी, रजिया बेग, नवीन पिरशाली, उमा सिसोदिया, संजय भटृ, रविन्द्र आनंद, रविन्द्र जुगरान, रवि बांगिया, राजेन्द्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम तीरथ के काम के आगे सब हो रहे हैं फेल
Next: स्कूल में घूमता नजर आया गुलदार

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.