Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आम आदमी पार्टी को एक मौका देकर फर्क देख सकती है प्रदेश की जनता : सत्येंद्र जैन
  • देहरादून

आम आदमी पार्टी को एक मौका देकर फर्क देख सकती है प्रदेश की जनता : सत्येंद्र जैन

RNS INDIA NEWS 15/01/2022
rns featured image new

देहरादून।  आज दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर जनता से नव परिवर्तन संवाद किया। अपने संबोधन के दौरान सत्येंद्र जैन ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।  उन्होंने कहा दोनों ही पार्टियों ने उत्तराखंड की आशाओं के अनुरूप कोई काम नहीं किया है।  ऐसे में प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को एक मौका देकर फर्क देख सकती है।  लोगों को जो उम्मीदें और आशाएं थी, उनमें कुछ भी पूरा नहीं हो पाया।  भाजपा और कांग्रेस ने ना तो शिक्षा के लिए कुछ किया और ना ही महिलाओं के हाथ कुछ लग पाया है।  इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में नौजवानों को रोजगार देने के मुद्दे पर दोनों पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा दोनों ही पार्टियों ने रोजगार के लिए कुछ नहीं किया, हालात यह है कि उत्तराखंड का नौजवान मजबूरन पलायन कर रहा है।  इन नेताओं ने 21 सालों में जनता का विकास छोड़ते हुए सिर्फ अपना विकास किया और अपना बैंक बैलेंस बढ़ाने का काम किया है। उत्तराखंड की जनता के सामने आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर कर आई है। उन्होंने जनता से गुजारिश करते हुए कहा कि अबकी बार अरविंद केजरीवाल और सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल को मौका देकर सरकार में अंतर जरूर देखें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रांसजेंडरों को किया सेहत के प्रति जागरूक, तनाव से मुक्ति के गुर सिखाए
Next: दून बिजनेस स्कूल में 44 छात्र-छात्राएं कोरोना पॉजिटिव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
  • अफसर भाजपा के एजेंट की तरह कर रहे काम: विधायक मदन बिष्ट
  • राशिफल 25 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.