Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सेवानिवृत्ति पर मिलेगी एक लाख रुपये की सहायता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सेवानिवृत्ति पर मिलेगी एक लाख रुपये की सहायता

RNS INDIA NEWS 16/12/2025
rns featured image new

देहरादून। नए वित्तीय वर्ष से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सेवानिवृत्ति के समय न्यूनतम एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस प्रस्ताव पर सहमति बनने के बाद महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने संबंधित विभाग को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। यह लाभ आगामी एक अप्रैल से सेवानिवृत्त होने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिलेगा।

सचिवालय स्थित एचआरडीसी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिटायरमेंट पर 35 से 40 हजार रुपये की सहायता राशि मिलती है, जिसे बढ़ाने के लिए विभाग लंबे समय से प्रयास कर रहा था। इस योजना में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ओर से प्रतिमाह 300 रुपये का योगदान प्रस्तावित था, जिसके लिए उनकी सहमति आवश्यक थी। कार्यकत्री संगठनों की सहमति मिलने के बाद इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

बैठक में एकल महिला स्वरोजगार योजना की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत अब तक छह जनपदों से प्राप्त 504 प्रस्तावों को स्वीकृति दी जा चुकी है, जबकि अन्य जनपदों के आवेदनों पर प्रक्रिया जारी है। स्वीकृत लाभार्थियों को धनराशि जारी करने के लिए जनवरी के पहले सप्ताह में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

नंदा गौरा योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए मंत्री ने बताया कि इस वर्ष अब तक 45 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर होने के कारण संख्या में और वृद्धि की संभावना है। पात्र लाभार्थियों को 15 जनवरी के आसपास धनराशि जारी करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं।

बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति के विषय पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि इस श्रेणी में रिक्त 88 पदों पर पदोन्नति के लिए एक सप्ताह के भीतर विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

इसके अलावा प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों की वृद्ध महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और भावनात्मक संबल देने के उद्देश्य से एक नई योजना अगले वर्ष शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इस योजना के लिए फिलहाल आठ करोड़ रुपये का फंड उपलब्ध है।

बैठक में विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार यादव, महिला सशक्तिकरण निदेशक बंसीलाल राणा, उपनिदेशक विक्रम सिंह, नीतू फुलेरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंजाब की गाड़ी से 3.42 लाख का गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
Next: 155 बार रक्तदान करने वाले अनिल वर्मा ‘रक्तदान महर्षि उत्तराखंड गौरव सम्मान–2025’ से सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.