Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 14 नवंबर से आंगनबाड़ी कर्मचारी और सहायिकाएं करेंगी धरना व क्रमिक अनशन, मानदेय 24 हजार करने की मांग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

14 नवंबर से आंगनबाड़ी कर्मचारी और सहायिकाएं करेंगी धरना व क्रमिक अनशन, मानदेय 24 हजार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 12/11/2025
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने 14 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और क्रमिक अनशन शुरू करने की घोषणा की है। संघ की मुख्य मांग है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाकर 24 हजार रुपये प्रति माह किया जाए।

बुधवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री ने कहा कि सरकार लगातार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने आंदोलन किया था, जिसके बाद सरकार ने मानदेय वृद्धि के लिए एक कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन यह कमेटी केवल कागजों तक ही सीमित रह गई।

सुशीला खत्री ने बताया कि 30 अक्तूबर को संघ ने अपनी मांगों को लेकर रैली भी निकाली थी। उस दौरान मुख्यमंत्री के समन्वयक ने ज्ञापन प्राप्त कर मुख्यमंत्री से वार्ता कराने का आश्वासन दिया था, किंतु 12 नवंबर तक भी कोई वार्ता नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि इसी कारण अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने आंदोलन का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है।

संघ की अध्यक्ष ने बताया कि संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विभागीय मंत्री रेखा आर्या से भी मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था, लेकिन वहां से भी कोई ठोस परिणाम नहीं निकला। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कार्यभार लगातार बढ़ रहा है, किंतु उनके मानदेय में कोई वृद्धि नहीं की जा रही।

उन्होंने कहा कि गुजरात उच्च न्यायालय ने अपने एक फैसले में स्पष्ट रूप से माना है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनके कार्य के अनुरूप कम से कम 24 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाना चाहिए।

सरकार की उपेक्षा से नाराज होकर संघ ने 14 नवंबर से देहरादून स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में अनिश्चितकालीन धरना और क्रमिक अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री ममता बादल, संरक्षक लक्ष्मी बिष्ट सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भूपेंद्र सिंह भोज के दोबारा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने पर किया मिष्ठान वितरण
Next: आंदोलनकारी बोले, बांध प्रभावितों की अनदेखी कर रही सरकार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.