Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आज से होगी नयार नदी में एंग्लिंग प्रतियोगिता
  • उत्तराखंड

आज से होगी नयार नदी में एंग्लिंग प्रतियोगिता

RNS INDIA NEWS 17/10/2021
rns featured image new

पौड़ी। जिले के बागी गांव में तीन दिवसीय एंग्लिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को होगा। यहां नयार नदी में मछली पकड़ने के लिए देश भर से एंग्लर्स उमड़ेंगे। मत्स्य विभाग व उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के तत्वावधान में पौड़ी जिले के बागी गांव में एंग्लिंग प्रतियोगिता का 17 अक्टूबर से शुभारंभ होगा। यह प्रतियोगिता 3 दिन तक चलेगी। जिसमें मछली पकड़ने के लिए देश भर के एंग्लर्स हिस्सा लेंगे। विधायक पौड़ी मुकेश कोली व सीडीओ प्रशांत कुमार आर्य इस प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने व पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मत्स्य क्रीडा का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के आयोजन से स्थानीय लोगों में भी रुचि बढ़ेगी व आमदनी में भी इजाफा बढे़गा।

मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि जिले के बागी स्थित नयार नदी में 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक चलने वाली 3 दिवसीय प्रतियोगिता में 30 से 40 एंग्लर्स हिस्सा लेंगे। कहा कि उत्तराखंड में रोमांचकारी गतिविधियों को करने के लिए कई ऐसे पर्यटन स्थल है, जो पर्यटकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। उन्हें एक से बढ़कर एक रोमांचकारी एवं साहसिक खेलों को खेलने का अनुभव प्राप्त होता है। ऐसे ही पौड़ी की नयार नदी मत्स्य क्रीडा में रुचि रखने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश में एंग्लिंग को पर्यटन के साथ जोड़ना है। इससे जहां एंग्लिंग के शौकीन लोगों को लाभ मिलेगा व पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस प्रतियोगिता से स्थानीय लोग को भी एंग्लर्स से सीखने को मिलेगा। जिससे वह भी अन्य लोगों को मछली पकड़ने का तरीका बता सकेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 17 अक्टूबर
Next: क्षमता से अधिक सेब लेने में असमर्थ एचपीएमसी व सरकार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.