Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आज के समय में बालिकाएं विभिन्न क्षेत्रों में अहम भूमिका निभा रही
  • अल्मोड़ा

आज के समय में बालिकाएं विभिन्न क्षेत्रों में अहम भूमिका निभा रही

RNS INDIA NEWS 18/12/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दो दिवसीय बालिका पंचायत का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी एवं अन्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन में जिला अधिकारी के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेय सयाना सयाना, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉक्टर बीना बरगली व डायट प्राचार्य गोपाल सिंह गैड़ा उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में बालिकाएं विभिन्न क्षेत्रों में अहम भूमिका निभा रही हैं। वे अब किसी सहारे की मोहताज नहीं रहा गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के द्वारा भी अब बेटियां काफी हद तक सक्षम हुई हैं। उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दी। मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेय सयाना ने कहा कि बालिका पंचायत के माध्यम से बालिकाओं का क्षमता का विकास करना है। डायट प्राचार्य जी.एस गैड़ा ने कहा कि बालिका पंचायत का उद्देश्य भारत के निर्माण हेतु बालिकाओं में सभी क्षेत्रों में नेतृत्व कौशल विकसित करना है। कार्यक्रम संयोजक डाॅ हेमचंद जोशी व डा0 दीपा जलाल ने कहा कि जिला स्तर पर विकासखंड से आए बालिका प्रतिभागियों में मांगलिक गीत, गायन ,पोस्टर, फैंसी ड्रेस, लोक नृत्य ,मेहंदी, कविता प्रतियोगिताओं कक्षा 8 से 12 तक अध्यनरत छात्रों के मध्य विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। उद्घाटन सत्र का संचालन कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर हेमचंद जोशी और विभिन्न प्रतियोगिताओं का संचालन कार्यक्रम समन्वयक डॉ दीपा जलाल द्वारा किया गया। इन विभिन्न प्रतियोगिताओं में डॉ बी. सी. पांडे, महेंद्र सिंह भंडारी, दीपचंद पांडे आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में 11 विकास खण्डों की बालिकाएं प्रतिभाग कर रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्यामपुर को दो साल बाद भी नहीं मिला स्टॉफ
Next: उत्तराखंड में जनवरी 2025 से लागू होगी समान नागरिक संहिता: मुख्यमंत्री

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-03 at 17.44.34_11zon (1)
  • अल्मोड़ा

राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.