Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • आग लगने से आठ दुकानों में लाखों का नुकसान, 2 बाइक भी जली
  • ऊधम सिंह नगर

आग लगने से आठ दुकानों में लाखों का नुकसान, 2 बाइक भी जली

RNS INDIA NEWS 05/12/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। किच्छा रोड स्थित मेडिसिटी अस्पताल के सामने स्क्रैप, किराना और कैंटीन की दुकान में सिलेंडर फटने से आग लग गई। आग में पड़ोस की चार अन्य दुकानें चपेट में आ गईं, आगे में पांचों दुकानें स्वाहा हो गईं। आग से दुकानों में रखी नगदी समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल की दो गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने की सूचना पर विधायक राजकुमार ठुकराल भी मौके पर पहुंच गए। दुकानदारों ने बताया कि उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। खटीमा के बग्गा चौवन निवासी धर्म सिंह ने बताया कि बड़े भाई कुंदन सिंह ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे कैंटीन खोलकर चाय बनाने के लिए चूल्हे में आग लगाई। जिससे पाइप लीकेज होने की वजह से सिलेंडर में तेजी के साथ गैस रिसाव होने लगा। कुंदन ने आग से काबू पाने के लिए सिलेंडर को दुकान के बाहर घसीटना शुरू कर दिया, लेकिन आग ने तेजी पकड़ ली और सिलेंडर फट गया। जिससे कुंदन का हाथ पूरी तरह झुलस गया है। सिलेंडर फटने के बाद आग ने विकराल रूप ले लिया और कैंटीन के पीछे स्क्रैप की दुकान में भी आग पकड़ ली। इसके बाद पास की दो कैंटीनों में भी लग गईं। लोग आग को बुझा पाते इससे पहले ही पड़ोस में ही एक बिरयानी की दुकान में भी आग लग गई। पांचों दुकानें एक साथ धूं-धूं कर जल उठीं। इस बीच किसी ने फायर बिग्रेड को सूचना दे दी। फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आधे घंटे में आग पर काबू पाया। दुकानदार कुंदन सिंह, चंदा पाल, मो. हयात, इलियाज और चंदा पाल ने बताया कि सभी का करीब 19 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कैंटीन संचालकों ने बताया कि उनकी बाइक, फर्नीचर, इंवर्टर, नगदी और दुकान मलबे में तब्दील हो चुकी है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी बलदेव यादव ने बताया कि आग काफी ज्यादा बढ़ चुकी थी, काफी मशक्कत के बाद इसको बुझाया जा सका।

किराना व्यवसायी का सोया था परिवार: किराना व्यवसायी चंदा पाल ने बताया कि उन्होंने अपना व्यवसाय छह माह पहले शुरू किया था। इसके लिए उन्होंने लोन लेकर दुकान शुरू की थी। सुबह जब आग लगी तो सबसे पहले उसने लपटें देखी थीं। यह देकर वह बाहर निकल आये, जबकि उनका परिवार किराना स्टोर के अंदर सोया हुआ था। आग बढ़ती देखकर उन्होंने आवाज देकर सभी घरवालों को बाहर बुला लिया। इसके साथ ही अन्य दुकानदारों को भी आवाज लगाई जिससे सभी बाहर आ गए।

दो भाईयों की छिन गई रोजी-रोटी: मिलक बिलारी निवासी कैंटीन संचालक मो. हयात और इलियाज दोनों भाई हैं। आग से दोनों भाईयों की कैंटीन में रखा सामान भी चल गया है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार की रोजी इसी से चलती थी। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो साल से कारोबार काफी धीमा चल रहा था। इधर, कारोबार थोड़ा ठीक चल रहा था। लेकिन आग के कारण एक बार उनके परिवार को तगड़ा झटका लगा है। अब दोबारा कैंटीन चलाने के लिए उनके पास पैसा भी नहीं बचा है।

रात को ही निकल गया था पाइप: कैंटीन संचालक धर्म सिंह ने बताया कि उनको अंदेशा है कि रात को ही पाइप निकल गया था। जब सुबह बड़े भाई ने चूल्हे में आग लगाई तो गैस का रिसाव होने लगा और उनके हाथ को आग ने पकड़ लिया। सिलेंडर को बाहर करते वक्त उनके हाथ में फफोले पड़ गए, जिससे उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पैथोलॉजी लैब से 10 लाख की मशीनें चोरी
Next: पड़ोस में रहने वाली युवती से छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.